Ayodhya: 11 फरवरी को रामलला के दर्शन करेंगे यूपी के विधायक, सपा एमएलए ने मस्जिद की जमीन देखने की मांग की
Copied link
अयोध्या राम मंदिर बनने के बाद रामलला के दर्शन के लिए वीवीआईपी श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी है. मंगलवार को अरुणाचल प्रदेश के सीएम पेमा खांडू अपनी कैबिनेट के साथ अयोध्या पहुंचे थे. अब यूपी के विधायक रामलला को दर्शन करने जाएंगे.
लखनऊ: यूपी के सभी विधायक 11 फरवरी को अयोध्या रामलला के दर्शन करने जाएंगे. विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने पक्ष व विपक्ष सभी सदस्यों को इसके लिए आमंत्रित किया है. विधायक अपनी पत्नी को भी साथ ले जा सकते हैं. वहीं सपा विधायक इकबाल महमूद ने अयोध्या में बनने वाली मस्जिद की जमीन को भी देखने का अनुरोध किया. इस पर विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि पहले मस्जिद बन तो जाने दीजिए.