Ayodhya: पीएम मोदी ने फेसबुक पर शेयर की 'महर्षि वाल्मिकी इंटरनेशनल एयरपोर्ट' की खूबसूरत तस्वीरें

पीएम मोदी ने अयोध्या एयरपोर्ट की तस्वीरें अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म फेसबुक पर शेयर की है. अयोध्या एयरपोर्ट नया नाम "महर्षि वाल्मिकी इंटरनेशनल एयरपोर्ट" घोषित किया गया था.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने अयोध्या के “महर्षि वाल्मिकी इंटरनेशनल एयरपोर्ट” (Maharishi Valmiki International Airport) की तस्वीरें अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म फेसबुक पर शेयर की है.

अयोध्या एयरपोर्ट (Ayodhya Airport) का गुरुवार को नया नाम “महर्षि वाल्मिकी इंटरनेशनल एयरपोर्ट” (Maharishi Valmiki International Airport) घोषित किया गया था.

उसके पहले अयोध्या रेलवे स्टेशन (Ayodhya Railway Station) का भी बुधवार को नाम बदलकर ‘अयोध्या धाम जंक्शन’ (Ayodhya Dham Junction) किया गया है.

पीएम मोदी 30 सितंबर को अयोध्या दौरे पर आ रहे हैं. यहां वे रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट का उद्घाटन करेंगे. पीएम मोदी के आने से पहले रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट दोनों के नाम बदल दिए गए हैं.

उद्घाटन के दिन 30 दिसंबर को भी इनॉग्रल फ्लाइट अयोध्या एयरपोर्ट से दिल्ली जाएगी. अयोध्या एयरपोर्ट से 12:50 पर एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट में अयोध्या के कई लोगों ने 30 दिसंबर को बुकिंग किया है.

इनमें से सिविल लाइन हौसलानगर निवासी जेपी सिंह अपनी पत्नी के साथ दिल्ली जाएंगे. अयोध्या एयरपोर्ट से इंडिगो फ्लाइट अब अयोध्या से मुंबई के लिए प्रतिदिन उड़ान भरेगी. बता दें कि 15 जनवरी से यह उड़ान शुरू होगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sandeep kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >