Atique Ahmed News Live: माफिया अतीक अहमद साबरमती जेल के लिए रवाना, अशरफ को बरेली भेजा

Atique Ahmed News Live: उमेश पाल अपहरण कांड में अतीक अहमद सहित तीन को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है. इस तरह ये पहला मामला है, जब अतीक को दोषी करार दिया गया है. उसके खिलाफ विभिन्न थानों में 100 मामले दर्ज हैं. लेकिन, किसी में भी उसे अभी तक सजा नहीं मिल पाई थी. आज उमेश पाल अपहरण केस उसके गले की फांस बन गया और अतीक को एमपी एमएलए कोर्ट ने दोषी करार दिया. इसमें अतीक और अशरफ सहित 11 लोग आरोपी थे, जिनमें से एक आरोपी अंसार बाबा की पहले ही मौत हो चुकी है. हर पल की अपडेट जानने के लिए बने रहे Prabhat khabar.Com के साथ

Live Updates
2:58 AM. 29 Mar 23 9:28 PM. 28 Mar

माफिया अतीक अहमद साबरमती जेल के लिए रवाना, अशरफ को बरेली भेजा

लखनऊ. सांसद-विधायक अदालत ने मंगलवार को कथित माफिया और पूर्व सांसद अतीक अहमद को अपहरण के एक मामले में सश्रम आजीवन कारावास की सजा सुनाई और उसे वापस साबरमती केंद्रीय कारागार (सेंट्रल जेल) के लिए शाम को रवाना कर दिया गया. इसी मामले में दोषमुक्त उसके भाई पूर्व विधायक अशरफ को बरेली जेल वापस भेज दिया गया.

2:58 AM. 29 Mar 23 9:28 PM. 28 Mar

अतीक अहमद की तबियत खराब, चार घंटे से जेल के गेट पर कैदी वैन

एमपी एमएलए कोर्ट से आजीवन कारावास की सजा मिलने के बाद माफिया अतीक अहमद की तबियत खराब हो गयी है. नैनी जेल के गेट पर कैदी वैन में वह बैठा हुआ है. डाक्टरों की टीम उसका चेकअप कर रही है. करीब चार घंटे हो गये हैं अतीक हो कैदी वैन में बैठे हुए. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार चेकअक में उसका ब्लड प्रेशर बढ़ा हुआ आया है. डॉक्टरों ने माफिया अतीक को दवाई दी है. (ब्रेकिंग)

2:58 AM. 29 Mar 23 9:28 PM. 28 Mar

हमने राज्य से माफिया के खात्मे का संकल्प लिया : एडीजी प्रशांत

यूपी के एडीजी लॉ एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार ने कहा है कि आज ( मंगलवार ) अतीक अहमद को पहली बार किसी अदालत ने दोषी ठहराया है. राजू पाल हत्याकांड के मुख्य गवाह उमेश पाल का अतीक अहमद और उसके साथियों ने अपहरण कर लिया था. आज कोर्ट ने इस मामले में अतीक अहमद और उसके 2 साथियों को उम्रकैद की सजा सुनाई है. हमने राज्य से माफिया के खात्मे का संकल्प लिया है .

2:58 AM. 29 Mar 23 9:28 PM. 28 Mar

अतीक अहमद को नैनी जेल में रखने के लिये सुप्रीम कोर्ट में होगी अपील !

उमेश पाल अपहरण कांड में आजीवन कारावास की सजा सुनाए जाने के बाद अतीक अहमद काे कहां की जेल में रखा जायेगा यह तस्वीर लगभग साफ हो गयी है. अतीक अहमद को अभी गुजरात की साबरमती जेल में स्थानांतरित किया जायेगा. यूपी पुलिस मामले की सुनवाई के लिये लायी थी. माफिया को सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर साबरमती जेल में रखा गया है. इस कारण उसे नैनी जेल में रखने के लिये सर्वोच्च अदालत में अपील दाखिल करनी होगी.

9:56 PM. 28 Mar 23 4:26 PM. 28 Mar

अतीक वापस जायेगा साबरमती जेल : डीजी जेल 

माफिया अतीक वापस गुजरात की साबरमती जेल जाने के लिये ऊपरी अदालत का दरवाजा खटखटाएगा. प्रयागराज के एमपी – एमएलए कोर्ट द्वारा सजा सुनाए जाने के बाद अतीक अहमद ने कोर्ट से गुजारिश की कि उसे साबरमती जेल भेजा जाए. यूपी के डी��ी जेल आनंद कुमार ने कहा है कि अतीक को साबरमती जेल भेजा जायेगा.

9:56 PM. 28 Mar 23 4:26 PM. 28 Mar

एमपी- एमएलए कोर्ट से निकलकर नैनी जेल पहुंचा अतीक अहमद

अतीक अहमद नैनी सेंट्रल जेल पहुंच गया है. यहां मेडिकल के बाद उसे सजायाफ्ता कैदी के रूप में दी जाने वाली सुविधा दी जायेगी. अभी वह नैनी जेल में रहेगा. अभी कुछ दिन में यह तय हाेगा कि वह स्थायी रूप से नैनी जेल में रहेगा या साबरमती जेल में वापस किया जायेगा. करीब चार दशक बाद उसे किसी मामले में पहली बार सजा हुई है. प्रशासन के आला अधिकारी भी नैनी जेल पहुंच गये हैं.

मुख्य बातें

Atique Ahmed News Live: उमेश पाल अपहरण कांड में अतीक अहमद सहित तीन को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है. इस तरह ये पहला मामला है, जब अतीक को दोषी करार दिया गया है. उसके खिलाफ विभिन्न थानों में 100 मामले दर्ज हैं. लेकिन, किसी में भी उसे अभी तक सजा नहीं मिल पाई थी. आज उमेश पाल अपहरण केस उसके गले की फांस बन गया और अतीक को एमपी एमएलए कोर्ट ने दोषी करार दिया. इसमें अतीक और अशरफ सहित 11 लोग आरोपी थे, जिनमें से एक आरोपी अंसार बाबा की पहले ही मौत हो चुकी है. हर पल की अपडेट जानने के लिए बने रहे Prabhat khabar.Com के साथ

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >