Allahabad HC on Inter Religion Relationship: Parents नहीं कर सकते मना, चाहे धर्म अलग क्यों न हो

Allahabad HC on Inter Religion Relationship: इलाहाबाद हाई कोर्ट ने कहा है कि अगर बच्चे किसी पार्टनर के साथ भी लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहें हैं तो उसमें माता-पिता हस्तक्षेप नहीं कर सकते भले ही पार्टनर का मजहब अलग ही क्यों न हो.

Allahabad HC on Inter Religion Relationship: इलाहाबाद हाई कोर्ट ने कहा है कि अगर बच्चे किसी पार्टनर के साथ भी लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहें हैं तो उसमें माता-पिता हस्तक्षेप नहीं कर सकते भले ही पार्टनर का मजहब अलग ही क्यों न हो. इसका साथ ही हाई कोर्ट ने लिव-इन रिलेशनशिप में साथ रह रहे अंतरधार्मिक जोड़े को धमकी मिलने पर पुलिस को सुरक्षा मुहैया कराने का आदेश दिया है. मामले की सुनवाई कर रहे जस्टिस सुरेंद्र सिंह- की पीठ ने कहा , “ मामले के तथ्यों और परिस्थितियों और शीर्ष न्यायालय द्वारा अपने निर्णयों में निर्धारित कानून को ध्यान में रखते हुए , इस अदलात की राय है कि याचिकाकर्ता एक साथ रहने के लिए स्वतंत्र हैं और उनके माता – पिता या किसी अन्य सहित किसी भी व्यक्ति को उनके शांतिपूर्ण लिव – इन – रिलेशनशिप में हस्तक्षेप करने की अनुमति नहीं दी जाएगी यदि याचिकाकर्ताओं के शांतिपूर्ण जीवन में कोई व्यवधान उत्पन्न होता है , तो याचिकाकर्ता इस आदेश की एक प्रति के साथ संबंधित पुलिस अधीक्षक से संपर्क कर सकते हैं , जो याचिकाकर्ताओं को तत्काल सुरक्षा प्रदान करेगा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajneesh yadav

Video Producer
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >