VIDEO : यूपी विधानसभा सत्र के पहले दिन विपक्ष का भारी हंगामा, राज्यपाल के ऊपर फेंके गये कागज के टुकड़े

लखनऊ : उत्तर प्रदेश विधानसभा का सत्र आज राज्यपाल राम नाईक के संबोधन के साथ शुरू हो गया है. लेकिन सत्र शुरू होने के साथ ही विपक्ष ने योगी आदित्यनाथ सरकार को घेरा. विपक्षी दलों ने राज्‍य में कानून व्यवस्था का मुद्दा उठाया और भारी हंगामा शुरू कर दिया. काननू व्यवस्था पर विपक्ष लामबंदृ होते […]

लखनऊ : उत्तर प्रदेश विधानसभा का सत्र आज राज्यपाल राम नाईक के संबोधन के साथ शुरू हो गया है. लेकिन सत्र शुरू होने के साथ ही विपक्ष ने योगी आदित्यनाथ सरकार को घेरा. विपक्षी दलों ने राज्‍य में कानून व्यवस्था का मुद्दा उठाया और भारी हंगामा शुरू कर दिया.

काननू व्यवस्था पर विपक्ष लामबंदृ होते हुए राज्यपाल राम नाईक के ऊपर कागज के टुकड़े फेंके. सत्र आरंभ होने से पहले गरौठा से भाजपा विधायक जवाहरलाल राजपूत बैलगाड़ी से विधानसभा पहुंचे. वहीं भिनगा से भाजपा विधायक मोहम्मद असलम ई रिक्शा से विधानसभा पहुंचे.

पहले से ही आशंका थी कि यूपी का विधानसभा सत्र काफी हंगामेदार हो सकता है. क्‍योंकि विपक्ष ने पहले ही राज्‍य में कानून व्यवस्था का मुद्दा प्रमुखता से उठाने का फैसला किया था. हालांकि विपक्ष के हंगामे की आशंका को देखते हुए सरकार ने पहले ही जवाबी कार्रवाई के मकसद से संबद्ध दस्तावेज जुटाये. 403 सदस्यीय विधानसभा में भाजपा और उसके सहयोगी दलों की 325 सीटें हैं.

इसे भी पढ़ें….सपा के मु‍सलिम नेता ने किया अयोध्या में राम मंदिर का समर्थन, निर्माण के लिए देंगे 15 करोड़

विपक्ष के किसी हमले का जवाब देने के लिए पार्टी की रणनीति तय करने के उद्देश्य से भाजपा विधायक दल की बैठक पहले ही हुई थी. वहीं विपक्षी बसपा और सपा ने भी सरकार की घेराबंदी विशेषकर कानून व्यवस्था के मोर्चे पर सरकार को घेरने की रणनीति तय करने के लिए अपने अपने विधायकों की बैठक की थी.

और इसे भी पढ़ें……पढें, तीन तलाक से मुक्ति के लिए कहां मुस्लिम महिलाओं ने किया हनुमान चालीसा का पाठ

बोले कांग्रेस नेता राज बब्बर- जाति आधारित हिंसा के पीडितों की सहायता करने में उत्तर प्रदेश सरकार विफल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >