असंतुष्ट पुत्रवधू अपर्णा यादव को भी मिला टिकट

लखनऊ : मुलायम सिंह यादव की असंतुष्ट पुत्रवधू अपर्णा यादव को लखनऊ कैंट से टिकट दिया गया है. वह मुलायम के छोटे पुत्र प्रतीक यादव की पत्नी हैं. अपर्णा यादव अपनी बेबाक बयानबाजी के कारण जानी जाती है, उन्होंने कई बार नरेंद्र मोदी के समर्थन में बयान दिया था और अपने स्टैंड पर कायम भी […]

लखनऊ : मुलायम सिंह यादव की असंतुष्ट पुत्रवधू अपर्णा यादव को लखनऊ कैंट से टिकट दिया गया है. वह मुलायम के छोटे पुत्र प्रतीक यादव की पत्नी हैं. अपर्णा यादव अपनी बेबाक बयानबाजी के कारण जानी जाती है, उन्होंने कई बार नरेंद्र मोदी के समर्थन में बयान दिया था और अपने स्टैंड पर कायम भी रहीं थीं.

अपर्णा यादव और उनकी सास साधना गुप्ता इस बात को लेकर उत्सकु थीं कि प्रतीक यादव को राजनीति में उचित स्थान मिले. लेकिन मुलायम सिंह ने अखिलेश को अपना वारिस घोषित किया, जिसकी नाराजगी अपर्णा के मन में थी. उनकी नाराजगी दूर करने के लिए ही इस बार उन्हें टिकट दिया गया है.
अपर्णा लखनऊ के एक वरिष्ठ पत्रकार की पुत्री हैं, उनका पूरा नाम अपर्णा सिंह बिष्ट है. अपर्णा और प्रतीक की एक बेटी है. अपर्णा ने यूके से इंटरनेशनल रिलेशन पर मास्टर्स की डिग्री ली है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >