कैशलेस लेन-देन को गांवों तक पहुंचाने का कोई इंतजाम नहीं किया मोदी सरकार ने : अखिलेश

लखनऊ : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ‘कैशलेस सोसाइटी’ की वकालत पर सवाल खडे करते हुए आज कहा कि गांवों में रहने वाली आधी से ज्यादा आबादी को लेन-देन के इन डिजिटल तरीकों के बारे में बताने के लिये केंद्र सरकार ने कोई तैयारी नहीं की है. अखिलेश ने […]

लखनऊ : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ‘कैशलेस सोसाइटी’ की वकालत पर सवाल खडे करते हुए आज कहा कि गांवों में रहने वाली आधी से ज्यादा आबादी को लेन-देन के इन डिजिटल तरीकों के बारे में बताने के लिये केंद्र सरकार ने कोई तैयारी नहीं की है.

अखिलेश ने ‘लखनउ हेरिटेज जोन’ के उद्घाटन के अवसर पर कैशलेस सोसाइटी बनाने पर प्रधानमंत्री मोदी द्वारा जोर दिये को लेकर सवाल खडे करते हुए कहा, ‘‘आप (मोदी) बताएं कि डिजिटल इंडिया के लिये आपकी क्या तैयारी है. कैशलेस लेन-देन करना कौन सिखाएगा. इसे गांव तक कैसे पहुंचाएंगे.
नौजवान तो फिर भी इसे कर लेते हैं लेकिन बाकी लोगों का क्या.” उन्होंने कहा, ‘‘हमने गांवों तक लैपटॉप पहुंचाया है. हमारी स्मार्टफोन योजना के लिये एक करोड पंजीकरण हो चुके हैं. आप (मोदी) बताइये, आप क्या तैयारी कर रहे हैं. आपने पूरे देश और समाज को हिला दिया. आपने गुल्लकें तुडवा दीं. महिलाओं की जमा पूंजी बाहर करवा दी. याद रहे, जो सरकार जनता को दुख देती है, जनता उस सरकार को हटा देती है.” मुख्यमंत्री ने केंद्र में सत्तारुढ भाजपा को विकास के मामले में मुकाबले की चुनौती देते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश का चुनाव होने वाला है, मुकाबला कर लीजिये, हमारा ना तो काम में मुकाबला है और ना ही नेतृत्व में.
उन्होंने कहा कि प्रदेश में चुनाव के मद्देनजर भाजपा कई यात्राएं निकल रही है. मैं पूछता हूं कि वे बताएं कि पिछले ढाई साल के दौरान केंद्र सरकार ने उत्तर प्रदेश के लिये क्या किया है? अखिलेश ने मायावती की अगुवाई वाली बसपा पर भी तंज करते हुए कहा, ‘‘वो पत्थर वाली सरकार बताए कि उसने अपने राज में जनता के लिये क्या काम किये?”
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि प्रदेश की समाजवादी सरकार ने लोगों को खुशी दी है. उसके फैसले आम लोगों के बीच पहुंचे हैं. अगर आप चाहते हैं कि लगातार विकास और तरक्की के काम हों तो प्रदेश में एक बार फिर सपा को सरकार बनाने का अवसर दें.
उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने ना सिर्फ लखनऊ बल्कि पूरे प्रदेश में काम किया है. समाजवादियों ने हर वर्ग को जोडने का काम किया है. यहां का विकास ही खुशहाली लाएगा. इससे व्यापार बढेगा और प्रदेश की तस्वीर बदल जाएगी. अखिलेश ने पुराने लखनउ में बने हेरिटेज जोन के काम में लगे अधिकारियों की सराहना की और कहा कि इससे पुराने शहर की खूबसूरती उसके असल रुप में दिखेगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >