मायावती के सवालों पर भाजपा का कड़क वार वह दलित की नहीं दौलत की बेटी हैं

लखनऊ : नोटबंदी के मसले पर बसपा प्रमुख मायावती के सवालों का जवाब देते हुए भाजपा ने मायावती पर जमकर निशाना साधा, प्रवक्ता श्रीकांत शर्मा ने मायवती को दलित की बेटी नहीं दौलत की बेटी बताते हुए कहा, उन्होंने बसपा को एक दुकान में बदल दिया है. उन के उठाये गये सवाल उनकी चिंता है […]

लखनऊ : नोटबंदी के मसले पर बसपा प्रमुख मायावती के सवालों का जवाब देते हुए भाजपा ने मायावती पर जमकर निशाना साधा, प्रवक्ता श्रीकांत शर्मा ने मायवती को दलित की बेटी नहीं दौलत की बेटी बताते हुए कहा, उन्होंने बसपा को एक दुकान में बदल दिया है. उन के उठाये गये सवाल उनकी चिंता है कि अब उनका कालाधन बेकार हो गया.

जो लोग सवाल खड़े कर रहे हैं उनकी एक मात्र चिंता यही है कि उनके बईमानी से कमाया गया पैसा बेकार हो गया. ताज कॉरिडॉर, भरती घोटाला समेत कई घोटाले में कमाया गया पैसा बेकार हो गया. उन्हें जनता की चिंता नहीं है.
मायावती को यूपी की जनता जवाब देगी. हमने भ्रष्ट्राचार को लेकर जो रुख अपनाया है वह कायम रहेगा. मायावती के पास घोटाले के पैसे हैं. नोटबंदी पर राजनीति हो रही है यह फैसला देशहित में लिया गया है. यह राजनीतिक पार्टियों के लिए नहीं किया गया. यह फैसला गरीब का हक मारने वाले पर चोट है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >