वोट के लिए दलितों का इस्तेमाल कर रही है भाजपा : मायावती

लखनऊ : बसपा सुप्रीमो मायावती ने भाजपा अध्यक्ष मायावती पर जमकर निशाना साधा है. मायावती का शाह पर यह हमला उनके कल के आरोप का जवाब है. मायावती ने भाजपा पर आरोप लगाया कि उनकी धम्म चेतना यात्रा फ्लॉप शो रही. मायावती का आरोप है कि भाजपा ने दलितों को लुभाने के लिए इस यात्रा […]

लखनऊ : बसपा सुप्रीमो मायावती ने भाजपा अध्यक्ष मायावती पर जमकर निशाना साधा है. मायावती का शाह पर यह हमला उनके कल के आरोप का जवाब है. मायावती ने भाजपा पर आरोप लगाया कि उनकी धम्म चेतना यात्रा फ्लॉप शो रही. मायावती का आरोप है कि भाजपा ने दलितों को लुभाने के लिए इस यात्रा का आयोजन किया था और संघ के लोगों को ही नकली भिक्षु बनाकर सम्मानित किया.

मायावती ने नरेंद्र मोदी सरकार को दलित विरोधी बताया और कहा कि उनका यह प्रपंच मात्र वोट के लिए है. वे सिर्फ और सिर्फ दलितों का इस्तेमाल करना चाह रहे हैं.

गौरतलब है कि कल भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने धम्म यात्रा के बाद आयोजित रैली में बसपा और सपा पर जमकर हमला बोला था और मायावती को इस बात के लिए आड़े हाथों लिया था कि वह दलितों के नाम पर राजनीति तो करती हैं, लेकिन दलितों का हित सुरक्षित करने के लिए कुछ नहीं करती हैं.

उन्होंने अपने भाषण में यह कहा था कि दलितों का हित सिर्फ और सिर्फ भाजपा के शासन में ही संभव है. उन्होंने समाजवादी पार्टी पर भी सीधा हमला किया था और कहा था कि अखिलेश यादव पहले अपने घर के झगड़े को सुलझा लें फिर राज्य को संभालने की सोचें.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >