लोक भवन के उद्‌घाटन अवसर पर विलंब से पहुंचे अखिलेश, तो नाराज हो गये ‘नेताजी’

लखनऊ : मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से नेताजी मुलायम सिंह यादव इन दिनों काफी नाराज चल रहे हैं. अखिलेश की कई बातें उन्हें पसंद नहीं, जिसके कारण वे नाराज हो जाते हैं. कल भी उनकी नाराजगी आम लोगों के सामने जाहिर हो गयी. मुख्यमंत्री कार्यालय के नये भवन ‘लोक भवन’ के उद्‌घाटन अवसर पर जब अखिलेश […]

लखनऊ : मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से नेताजी मुलायम सिंह यादव इन दिनों काफी नाराज चल रहे हैं. अखिलेश की कई बातें उन्हें पसंद नहीं, जिसके कारण वे नाराज हो जाते हैं. कल भी उनकी नाराजगी आम लोगों के सामने जाहिर हो गयी.

मुख्यमंत्री कार्यालय के नये भवन ‘लोक भवन’ के उद्‌घाटन अवसर पर जब अखिलेश थोड़ा विलंब से पहुंचे, तो मुलायम सिंह नाराज हो गये और फीता काटने से मना कर दिया. लेकिन समय की नजाकत को समझते हुए आजम खान ने उन्हें समझाया और लोगों के सामने उनके कानों में कुछ कहा और उनका हाथ पकड़कर अखिलेश के हाथ में दिया, तब जाकर मुलायम सिंह यादव ने फीता काटा.

लोक भवन के उद्‌घाटन अवसर पर मुलायम सिंह यादव विशेष अतिथि के तौर पर आमंत्रित थे. लेकिन उनकी नाराजगी से लोग सकते में आ गये थे. गौरतलब है कि अखिलेश और शिवपाल यादव के बीच जारी विवाद से भी मुलायम सिंह यादव नाराज हैं और उन्होंने 15 अगस्त को सार्वजनिक तौर पर अखिलेश यादव को फटकार लगायी थी और शिवपाल का पक्ष लिया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >