अमर इफेक्ट : जयाप्रदा बनायी गयीं फिल्म विकास परिषद की वरिष्ठ उपाध्यक्ष

लखनऊ : अंतत: अमर सिंह के दबाव के आगे उत्तर प्रदेश की सरकार झुक गयी है और जयाप्रदा को कैबिनेट मंत्री जैसा पद प्रदान कर दिया गया है. खबर है कि जयाप्रदा को फिल्म विकास परिषद का वरिष्ठ उपाध्यक्ष बनाया गया है. इस परिषद के अध्यक्ष गीतकार गोपालदास नीरज हैं. गौरतलब है कि पिछले दिनों […]

लखनऊ : अंतत: अमर सिंह के दबाव के आगे उत्तर प्रदेश की सरकार झुक गयी है और जयाप्रदा को कैबिनेट मंत्री जैसा पद प्रदान कर दिया गया है. खबर है कि जयाप्रदा को फिल्म विकास परिषद का वरिष्ठ उपाध्यक्ष बनाया गया है. इस परिषद के अध्यक्ष गीतकार गोपालदास नीरज हैं.

गौरतलब है कि पिछले दिनों अमर सिंह ने मुलायम सिंह से मिलने का समय ना मिलने पर नाराजगी जताते हुए कहा था कि अगर उन्हें समय नहीं मिला तो वे राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे देंगे. साथ ही उन्होंने यह भी कहा था कि उन्हें और जयाप्रदा को पार्टी में अपमानित किया जा रहा है. उन्होंने आरोप लगाया था कि उत्तर प्रदेश सरकार बार-बार यह कह रही है कि जयाप्रदा को पद दिया जायेगा लेकिन दे नहीं रही है. जबकि उन्होंने पद की मांग नहीं की है, ऐसा उन्हें अपमानित करने के लिए किया जा रहा है.
अमर सिंह ने यह भी आरोप लगाया था कि मुलायम सिंह के अलावा कोई नहीं चाहता था कि वे राज्यसभा जायें. अमर सिंह के इन आरोपों पर अखिलेश सिंह ने यह जवाब दिया था कि अमर अंकल को भी यह शिकायत है कि मैं मिलने का समय नहीं देता, लेकिन सवाल यह है कि अगर मैं सिर्फ लोगों से मिलता रहा, तो काम कब करूंगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >