मायावती को ‘बुआ’ ना कहूं तो क्या कहूं : अखिलेश

लखनऊ : आज उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा-जब सारे लोग मायावती को ‘बहनजी’ कहते हैं तो मैं उन्हें ‘बुआ’ ना कहूं तो क्या कहूं. गौरतलब है कि 21 तारीख को आगरा में आयोजित रैली में बसपा नेता मायावती ने कहा था कि अखिलेश मुझे बुआ कहते हैं, लेकिन उन्हें मुझे बुआ कहने […]

लखनऊ : आज उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा-जब सारे लोग मायावती को ‘बहनजी’ कहते हैं तो मैं उन्हें ‘बुआ’ ना कहूं तो क्या कहूं.

गौरतलब है कि 21 तारीख को आगरा में आयोजित रैली में बसपा नेता मायावती ने कहा था कि अखिलेश मुझे बुआ कहते हैं, लेकिन उन्हें मुझे बुआ कहने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है. उनके शासनकाल में महिलाओं पर प्रदेश में अत्याचार बढ़े हैं. बुलंदशहर गैंगरेप जैसी घटनाएं इसका उदाहरण मात्र हैं.

उत्तरप्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र में कानून व्यवस्था की स्थिति को लेकर लोग हंगामा हो रहा है. बसपा और भाजपा के विधायक लगातार इस मामले को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >