आजम खान को ठीक करने सपा में आये हैं अमर सिंह : साक्षी महाराज

लखनऊ: भाजपा सांसद साक्षी महाराज ने एक बार फिर से उत्तर प्रदेश के मंत्री आजम खान को लेकर एक बड़ा बयान दिया है. उन्‍होंने एक बार फिर से आजम पर हमला किया है. साक्षी महाराज ने कहा, समाजवादी पार्टी में अमर सिंह आ गये हैं. अब वो ही आजम खान को ठीक करेंगे. हमेशा विवादित […]

लखनऊ: भाजपा सांसद साक्षी महाराज ने एक बार फिर से उत्तर प्रदेश के मंत्री आजम खान को लेकर एक बड़ा बयान दिया है. उन्‍होंने एक बार फिर से आजम पर हमला किया है. साक्षी महाराज ने कहा, समाजवादी पार्टी में अमर सिंह आ गये हैं. अब वो ही आजम खान को ठीक करेंगे.

हमेशा विवादित बयान के लिए चर्चा में रहने वाले भाजपा सांसद साक्षी महाराज ने कहा, आजम खान कोई व्‍यक्ति नहीं हैं, वो एक बौखलाये हुए व्‍यक्ति हैं. लेकिन अब उन्‍हें ठीक करने के लिए समाजवादी पार्टी में अमर सिंह आ गये हैं. अमर सिंह आजम को सही रास्‍ते में ले आएंगे.

* मुलायम की वजह से हैं आजम
साक्षी महाराज ने कहा, आज आजम खान जहां हैं उसके लिए सपा अध्‍यक्ष मुलायम सिंह का हाथ है. मुलायम नहीं होते तो आज आजम खान भी नहीं होते. साक्षी महाराज ने कहा कि आजम खान की खुद की कोई भी उपलब्धि नहीं है. आजम ने उत्तर प्रदेश सरकार को कमजोर किया है.
* आजम खान और साक्षी का पुराना बैर
यह बताने की जरूरत नहीं है कि आजम खान और साक्षी महाराज के बीच पुराना बैर है. दोनों एक दूसरे के खिलाफ आग उगलते रहते हैं. कई बार तो दोनों एक दूसरे के खिलाफ विवादित बयान भी दे दिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >