ट्रैक्टर ने ली दो युवकों की जान
बदायूं : उत्तर प्रदेश में बदायूं जिले के मूसाझाग क्षेत्र में ट्रैक्टर-ट्राली से टकरा जाने से मोटरसाइकिल सवार दो युवकों की मौत हो गयी. पुलिस अधीक्षक नगर अनिल यादव ने आज यहां बताया कि मूसाझाग थाना क्षेत्र के अलापुर कस्बे का निवासी रामू सिंह 35वर्ष, अपने साथी गिरीश के साथ सोमवार रात करीब 11 बजे […]
By Prabhat Khabar Digital Desk |
February 2, 2016 1:30 PM
बदायूं : उत्तर प्रदेश में बदायूं जिले के मूसाझाग क्षेत्र में ट्रैक्टर-ट्राली से टकरा जाने से मोटरसाइकिल सवार दो युवकों की मौत हो गयी. पुलिस अधीक्षक नगर अनिल यादव ने आज यहां बताया कि मूसाझाग थाना क्षेत्र के अलापुर कस्बे का निवासी रामू सिंह 35वर्ष, अपने साथी गिरीश के साथ सोमवार रात करीब 11 बजे मोटरसाइकिल से बदायूं की तरफ जा रहा था. रास्ते में घिलौर गांव के पास गन्ने से लदी एक ट्रैक्टर-ट्राली ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी.
...
उन्होंने बताया कि इस हादसे में रामू और गिरीश गम्भीर रुप से घायल हो गये. देर रात गश्त कर रही पुलिस की टीम ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने मामला दर्ज कर शवों का पोस्टमार्टम कराया है.
ये भी पढ़ें...
September 10, 2025 1:25 PM
September 7, 2025 3:15 PM
September 5, 2025 2:12 PM
September 3, 2025 3:32 PM
September 2, 2025 3:17 PM
August 10, 2025 7:46 PM
August 7, 2025 2:57 PM
August 7, 2025 12:02 PM
August 6, 2025 11:01 PM
July 31, 2025 4:27 PM
