ड्रग डिलर गिरफ्तार, 10 लाख की स्मैक बरामद
महराजगंज : उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में सशस्त्र सीमा बल ने एक तस्कर को पकड़कर उसके कब्जे से 10 लाख रुपये मूल्य की स्मैक बरामद की. एसएसबी के सेनानायक के. एस. बनखोटी ने आज यहां बताया कि बल के जवानों ने नेपाल सीमा से सटे सोनौली इलाके में कल रात बनवारी लाल नामक व्यक्ति […]
By Prabhat Khabar Digital Desk |
January 29, 2016 2:04 PM
महराजगंज : उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में सशस्त्र सीमा बल ने एक तस्कर को पकड़कर उसके कब्जे से 10 लाख रुपये मूल्य की स्मैक बरामद की. एसएसबी के सेनानायक के. एस. बनखोटी ने आज यहां बताया कि बल के जवानों ने नेपाल सीमा से सटे सोनौली इलाके में कल रात बनवारी लाल नामक व्यक्ति को संदेह के आधार पर रोककर उसकी तलाशी ली. इस दौरान उसके पास से 50 ग्राम स्मैक बरामद की गयी.
...
उन्होंने बताया कि बरामद स्मैक की अन्तरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 10 लाख रपये बतायी जाती है. बनखोटी ने बताया कि पकडा गया व्यक्ति मादक पदार्थों का वाहक मात्र लगता है. तस्करी गिरोह का संचालन कहीं और से हो रहा है. इस सिलसिले में गिरफ्तार व्यक्ति से पूछताछ की जा रही है.
ये भी पढ़ें...
September 10, 2025 1:25 PM
September 7, 2025 3:15 PM
September 5, 2025 2:12 PM
September 3, 2025 3:32 PM
September 2, 2025 3:17 PM
August 10, 2025 7:46 PM
August 7, 2025 2:57 PM
August 7, 2025 12:02 PM
August 6, 2025 11:01 PM
July 31, 2025 4:27 PM
