लूट का विरोध करने पर बाप-बेटे को मारी गोली

बागपत : उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में लूट का विरोध करने पर बदमाशों ने कथित रुप से एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी तथा उसके बेटे को गम्भीर रुप से घायल कर दिया. पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि दूध व्यवसायी विनोद :55: कल रात अपने बेटे गौरव :23: के साथ […]

बागपत : उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में लूट का विरोध करने पर बदमाशों ने कथित रुप से एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी तथा उसके बेटे को गम्भीर रुप से घायल कर दिया.

पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि दूध व्यवसायी विनोद :55: कल रात अपने बेटे गौरव :23: के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर बडौत से अपने गांव छछरपुर लौट रहा था। रास्ते में बावली फाटक के पास हथियारबंद बदमाशों ने मोटरसाइकिल रोककर उन्हें लूटने की कोशिश की। विरोध करने पर बदमाशों ने दोनों को गोली मार दी.

उन्होंने बताया कि गोली लगने से विनोद की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि गौरव को गम्भीर हालत में मेरठ के अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस ने मामला दर्ज कर हत्यारों की तलाश शुरु कर दी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >