Ram Lalla Kept in Bulletproof: ”बुलेटप्रूफ कॉटेज” में रहेंगे ”रामलला” !

अयोध्या : Ram Lalla Kept in Bulletproof Cottage – राम जन्मभूमि मंदिर के मुख्य पुजारी ने मंगलवार को कहा कि राम मंदिर का निर्माण कार्य शुरू होने के चलते राम लला की मूर्तियों को, जिन्हें यहां एक अस्थाई मंदिर के गर्भगृह में रखा गया है, उन्हें दूसरी जगह स्थापित किया जाएगा. सूत्रों के हवाले से […]

अयोध्या : Ram Lalla Kept in Bulletproof Cottage – राम जन्मभूमि मंदिर के मुख्य पुजारी ने मंगलवार को कहा कि राम मंदिर का निर्माण कार्य शुरू होने के चलते राम लला की मूर्तियों को, जिन्हें यहां एक अस्थाई मंदिर के गर्भगृह में रखा गया है, उन्हें दूसरी जगह स्थापित किया जाएगा. सूत्रों के हवाले से खबर है कि फिलहाल रामलला को बुलेटप्रूफ कॉटेज में रखा जाएगा.

पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने कहा कि मूर्तियों को अस्थाई मंदिर से 200 मीटर दूर एक जगह पर स्थानांतरित कर दिया जाएगा. उन्होंने कहा, राम मंदिर का निर्माण गर्भगृह से शुरू होगा.

मुख्य पुजारी ने कहा, राम लला की मूर्तियों को स्थानांतरित करने के लिए कुछ इंजीनियरों ने भूमि की माप की है, हालांकि मैं उनसे नहीं मिला. मूर्तियों को स्थानांतरित किया जाएगा और अस्थायी रूप से मानस भवन की ओर स्थापित किया जाएगा.

अयोध्या मामले में टाइटल सूट के पक्षकार त्रिलोकी नाथ पाण्डेय ने कहा कि गृर्भ गृह का निर्माण कार्य पूरा होने के बाद मूर्तियों को उनके मूल स्थान पर वापस लाया जाएगा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >