उत्तर प्रदेश के शामली में युवती का यौन उत्पीड़न

मुजफ्फरनगर :उत्तर प्रदेश के शामली जिले के एक गांव में तीन युवकों ने एक दलित युवती का कथित तौर पर यौन उत्पीड़न किया. पुलिस ने बुधवार को बताया कि कांधला थाना क्षेत्र के अंतर्गत पड़ने वाले भाबीसा गांव में मंगलवार को लड़की अपने परिवार के लिए खाना लेकर ईंट भट्टा जा रही थी. उसी वक्त […]

मुजफ्फरनगर :उत्तर प्रदेश के शामली जिले के एक गांव में तीन युवकों ने एक दलित युवती का कथित तौर पर यौन उत्पीड़न किया. पुलिस ने बुधवार को बताया कि कांधला थाना क्षेत्र के अंतर्गत पड़ने वाले भाबीसा गांव में मंगलवार को लड़की अपने परिवार के लिए खाना लेकर ईंट भट्टा जा रही थी. उसी वक्त उन युवकों ने लड़की का यौन उत्पीड़न किया.

इस मामले में थाना प्रभारी एस के दुबे ने बताया कि पीड़िता के भाई ने इस संबंध में मामला दर्ज कराया है और आरोप लगाया है कि तीन युवकों ने लड़की का कथित तौर पर यौन उत्पीड़न किया. दुबे ने बताया कि सभी आरोपी फरार हैं. जिनमें से एक की पहचान 23 वर्षीय व्यक्ति के रूप में हुई है. इस संबंध में जाच जारी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >