हिन्दू- मुस्लिम एकता से डरी हुई है भाजपा सरकार : अखिलेश

लखनऊ : समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गुरूवार को भाजपा सरकार पर आरोप लगाया कि वह हिन्दू—मुस्लिम एकता से डरी हुई है . अखिलेश ने यह भी जानना चाहा कि पुलिस की बर्बरता की जांच कब शुरू होगी . उन्होंने कहा कि सरकार हिन्दू—मुस्लिम एकता से डरी हुई है और वह जनता पर अपराधी […]

लखनऊ : समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गुरूवार को भाजपा सरकार पर आरोप लगाया कि वह हिन्दू—मुस्लिम एकता से डरी हुई है . अखिलेश ने यह भी जानना चाहा कि पुलिस की बर्बरता की जांच कब शुरू होगी . उन्होंने कहा कि सरकार हिन्दू—मुस्लिम एकता से डरी हुई है और वह जनता पर अपराधी होने का आरोप लगा रही है तथा लोगों के पहनावे पर टिप्पणी दे रही है .

उन्होंने कहा कि सरकार गरीब लोगों की संपत्ति को ज़ब्त करना चाह रही है और नागरिकों से बदला लेने की धमकी दे रही है . उन्होंने ट्वीट कर कहा कि सरकार को जनता को बताना चाहिए कि वह पुलिस बर्बरता के खिलाफ कार्रवाई कब शुरू करेगी . उल्लेखनीय है कि नागरिकता कानून के विरोध में उत्तर प्रदेश में हुए हिंसक प्रदर्शनों के दौरान 17 लोगों की मौत हो गयी थी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >