पीएम मोदी के बारे में आपत्तिजनक पोस्ट डालने वाला गिरफ्तार

अलीगढ़ (उप्र) : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बारे में फेसबुक पर आपत्तिजनक पोस्ट डालने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस क्षेत्राधिकारी (सिविल लाइंस) अनिल समानिया ने गुरुवार को बताया कि हमदर्द नगर के रहने वाले मोहम्मद जैद राशिद को फेसबुक पर प्रधानमंत्री के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट डालने के लिए बुधवार को […]

अलीगढ़ (उप्र) : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बारे में फेसबुक पर आपत्तिजनक पोस्ट डालने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस क्षेत्राधिकारी (सिविल लाइंस) अनिल समानिया ने गुरुवार को बताया कि हमदर्द नगर के रहने वाले मोहम्मद जैद राशिद को फेसबुक पर प्रधानमंत्री के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट डालने के लिए बुधवार को गिरफ्तार कर लिया गया है.

एएमयू के प्रवक्ता शफी किदवई ने संवाददाताओं को बताया कि इस प्रकरण को गलती से अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय परिसर से जोड दिया गया है. उन्होंने बताया कि हमने पता लगाया है कि युवक ने बिहार में ‘आफ कैम्पस’ सेंटर में प्रवेश लिया था.

हमने प्राथमिकी दर्ज करा दी है और जांच के बाद आगे उचित कार्रवाई की जाएगी. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आकाश कुलहरि ने बताया कि जैद के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >