पहलू खान मामला : आरोपियों के बरी होने पर मायावती ने राजस्थान सरकार को घेरा

लखनऊ : राजस्थान में हुए पहलू खान हत्याकांड मामले में आरोपियों को बरी किए जाने पर बहुजन समाज पार्टी की सुप्रीमो मायावती ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार को घेरते हुये इसे घोर लापरवाही बताया है. मायावती ने शुक्रवार को किये गये ट्वीट में कहा ”राजस्थान की कांग्रेस सरकार की घोर लापरवाही और निष्क्रियता के कारण […]

लखनऊ : राजस्थान में हुए पहलू खान हत्याकांड मामले में आरोपियों को बरी किए जाने पर बहुजन समाज पार्टी की सुप्रीमो मायावती ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार को घेरते हुये इसे घोर लापरवाही बताया है. मायावती ने शुक्रवार को किये गये ट्वीट में कहा ”राजस्थान की कांग्रेस सरकार की घोर लापरवाही और निष्क्रियता के कारण बहुचर्चित पहलू खान हत्याकांड मामले में सभी छह आरोपी वहाँ की निचली अदालत द्वारा बरी कर दिए गए. यह अति-दुर्भाग्यपूर्ण है.

पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए वहाँ की सरकार अगर सतर्क रहती तो क्या यह संभव था ? शायद कभी नहीं.” गौरतलब है कि पहलू खान हत्याकांड मामले में अलवर की जिला अदालत ने बुधवार को फैसला सुनाते हुए सभी छह आरोपियों को बरी कर दिया. राजस्थान के अलवर में अप्रैल 2017 में भीड़ ने गोतस्करी के शक में पहलू खान की पिटाई की और इसके दो दिनों बाद उसकी मौत हो गई थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >