अलवर गैंगरेप के दोषियों को मौत की सजा मिले : मायावती

लखनऊ : बसपा सुप्रीमो मायावती ने अलवर गैंगरेप के दोषियों को मौत की सजा देने की मांग की है. उन्होंने सुप्रीम कोर्ट से मांग की कि कांग्रेस सरकार, पुलिस और प्रदेश प्रशासन के खिलाफ कार्रवाई की मांग की. उन्होंने कहा कि यह मामला सिर्फ दलित से संबंधित नहीं है, बल्कि यह सभी महिलाओं के सम्मान […]

लखनऊ : बसपा सुप्रीमो मायावती ने अलवर गैंगरेप के दोषियों को मौत की सजा देने की मांग की है. उन्होंने सुप्रीम कोर्ट से मांग की कि कांग्रेस सरकार, पुलिस और प्रदेश प्रशासन के खिलाफ कार्रवाई की मांग की. उन्होंने कहा कि यह मामला सिर्फ दलित से संबंधित नहीं है, बल्कि यह सभी महिलाओं के सम्मान से जुड़ा विषय है.

मायावती ने कहा कि चुनाव आयोग ने उन नेताओं के खिलाफ उचित कार्रवाई नहीं की जो चुनाव प्रचार के दौरान महिलाओं के खिलाफ अभद्र और अपमानजनक टिप्पणी करते हैं.

गौरतलब है कि कल भीम सेना ने जयपुर में अलवर गैंगरेप के खिलाफ प्रदर्शन किया था. अलवर में एक दलित महिला के साथ पांच लोगों ने गैंगरेप किया था और उसका वीडियो वायरल कर दिया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >