VIDEO: बसपा उम्मीदवार गुड्डू पंडित ने दी जूतों से मारने की धमकी, राज बब्बर ने कहा मेरी क्या औकात...

लखनऊ : फतेहपुर सीकरी से बसपा उम्मीदवार गुड्डू पंडित का एक वीडियो सामने आया है जो तेजी से वायरल हो चला है. इस वीडियो में वो इसी सीट से कांग्रेस उम्मीदवार राज बब्बर को ‘दौड़ा-दौड़ा कर मारने’ की धमकी देते नजर आ रहे हैं. वीडियो में नजर आ रहा है कि गुड्डू पंडित बोल रहे […]

लखनऊ : फतेहपुर सीकरी से बसपा उम्मीदवार गुड्डू पंडित का एक वीडियो सामने आया है जो तेजी से वायरल हो चला है. इस वीडियो में वो इसी सीट से कांग्रेस उम्मीदवार राज बब्बर को ‘दौड़ा-दौड़ा कर मारने’ की धमकी देते नजर आ रहे हैं. वीडियो में नजर आ रहा है कि गुड्डू पंडित बोल रहे हैं राज बब्बर और उनके समर्थकों को दौड़ा-दौड़ा कर जूतों से मारेंगे. उनके इस धमकी के बाद वहां गुड्डू पंडित के समर्थक जिंदाबाद के नारे लगाते वीडियो में दिख रहे हैं.

गुड्डू पंडित के विवादित बयान पर राज बब्बर ने कहा कि उनके माता-पिता ने उनको नसीहत दी होगी, वह उन तक नहीं पहुंची तो राज बब्बर की क्या औकात कि उनको कहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >