माया-अखिलेश मध्य प्रदेश और उत्तराखंड में भी साथ मिलकर लड़ेंगे चुनाव, ऐसे हुआ सीटों का बंटवारा

लखनऊ : उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव के लिए गठबंधन करने वाली सपा और बसपा ने मध्य प्रदेश और उत्तराखंड में भी साथ मिलकर आम चुनाव लड़ने का फैसला किया है. इसके तहत सीटों का बंटवारा भी हो गया है. बसपा मुखिया मायावती और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोमवार को यहां संयुक्त बयान में […]

लखनऊ : उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव के लिए गठबंधन करने वाली सपा और बसपा ने मध्य प्रदेश और उत्तराखंड में भी साथ मिलकर आम चुनाव लड़ने का फैसला किया है.

इसके तहत सीटों का बंटवारा भी हो गया है. बसपा मुखिया मायावती और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोमवार को यहां संयुक्त बयान में कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में मध्य प्रदेश में सपा बालाघाट, टीकमगढ़ और खजुराहो सीटों पर चुनाव लड़ेगी, जबकि बाकी सभी 26 लोकसभा सीटों पर बसपा के प्रत्याशी मैदान में होंगे.

इसे भी पढ़ें…

बोले अमित शाह- सपा-बसपा के कारण यूपी की सहकारिता को लग गयी थी दीमक

इसके अलावा, उत्तराखंड में सपा गढ़वाल (पौड़ी) लोकसभा सीट पर चुनाव लड़ेगी जबकि बाकी चार सीटों पर बसपा मैदान में उतरेगी. मालूम हो कि सपा और बसपा ने उत्तर प्रदेश में साथ मिलकर चुनाव लड़ने का फैसला किया है.

इसे भी पढ़ें…

मोदी ने सफाईकर्मियों का पांव पखारा, भावुक हुए योगी आदित्यनाथ

इसके तहत 80 लोकसभा सीटों वाले उत्तर प्रदेश में बसपा 38 और सपा 37 सीटों पर चुनाव लड़ेगी. तीन सीटें राष्ट्रीय लोक दल को दी गई हैं, जबकि 2 सीटें कांग्रेस के लिए छोड़ी गई हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >