प्रसव पीड़ित महिला को अस्पताल से भगाने वाली नर्स बर्खास्त

बहराइच (उप्र) : सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र विशेश्वरगंज में प्रसव पीड़ा से तड़प रही महिला को अस्पताल से भगाने के बाद सड़क पर प्रसव से नवजात की मौत के मामले में केंद्र पर तैनात नर्स को को बर्खास्त कर दिया गया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार देर रात को गोंडा निवासी शेर मोहम्मद ने अपनी […]


बहराइच (उप्र) :
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र विशेश्वरगंज में प्रसव पीड़ा से तड़प रही महिला को अस्पताल से भगाने के बाद सड़क पर प्रसव से नवजात की मौत के मामले में केंद्र पर तैनात नर्स को को बर्खास्त कर दिया गया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार देर रात को गोंडा निवासी शेर मोहम्मद ने अपनी गर्भवती पत्नी मेहनाज को विशेश्वरगंज सीएचसी में भर्ती कराया था. आरोप है कि अस्पताल में तैनात स्टाफ नर्स लता पांडेय ने आपरेशन से प्रसव की बात कहकर पांच हजार रूपये की मांग की.

पैसे नहीं होने के कारण नर्स ने महिला को अस्पताल से बाहर भगा दिया. देर रात अस्पताल गेट के सामने सड़क पर प्रसव हो गया. नवजात की वहीं मौत हो गयी. ग्रामीणों ने एकत्र होकर हंगामा किया तो जिलाधिकारी माला श्रीवास्तव ने मामले की जांच के आदेश दिये. मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. ए.के. पांडेय ने आज बताया कि डिप्टी सीएमओ के नेतृत्व में गठित जांच दल द्वारा की गयी जांच में स्टाफ नर्स की संवेदनहीनता, लापरवाही व धन मांगने की बात सामने आई है.

सीएमओ ने बताया कि स्टाफ नर्स की संविदा समाप्त कर उसे बर्खास्त कर दिया गया है. उन्होंने कहा कि अभी अन्य बिन्दुओं पर भी जांच चल रही है. यदि आरोपों की पुष्टि होती है तो अस्पताल में तैनात अन्य कर्मियों व चिकित्साधिकारी के खिलाफ भी कार्रवाई की जा सकती है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >