उत्तर प्रदेश : कार्रवाई नहीं होने से परेशान बलात्कार पीड़िता ने की आत्महत्या की कोशिश

मुजफ्फरनगर : उत्तर प्रदेश के शामली जिले के एक गांव में सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता ने मामले में पुलिस की ओर से कोई कार्रवाई नहीं होने पर परेशान हो कर कथित तौर पर आत्महत्या करने की कोशिश की. झिंझना के थाना प्रभारी (एसएचओ) राजकुमार शर्मा ने बताया कि महिला ने कल जहर खाकर आत्महत्या करने की […]

मुजफ्फरनगर : उत्तर प्रदेश के शामली जिले के एक गांव में सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता ने मामले में पुलिस की ओर से कोई कार्रवाई नहीं होने पर परेशान हो कर कथित तौर पर आत्महत्या करने की कोशिश की. झिंझना के थाना प्रभारी (एसएचओ) राजकुमार शर्मा ने बताया कि महिला ने कल जहर खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की.

अधिकारी ने बताया कि इस मामले में दो आरोपियों में से एक को कल गिरफ्तार कर लिया गया. महिला का एक अस्पताल में इलाज चल रहा है. पीड़िता के परिजन ने आरोप लगाया कि आरोपियों के खिलाफ पुलिस द्वारा उचित कार्रवाई नहीं किये जाने से वह परेशान थी. महिला के पिता द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के मुताबिक, पांच अगस्त को युवकों ने उनकी बेटी से दुष्कर्म किया था. शर्मा ने बताया कि मामले की जांच चल रही है और दूसरे आरोपी को पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >