मेला देख कर लौट रही 13 वर्षीय किशोरी से सात लोगों ने किया सामूहिक दुष्कर्म

सीतापुर : उत्तर प्रदेश में सीतापुर जिले के संधना इलाके में तेरह वर्षीय एक किशोरी के साथ सात व्यक्तियों ने कथित रूप से सामूहिक बलात्कार किया. पुलिस ने बताया कि यह घटनाशनिवार को संधना गांव में हुई. किशोरी मेला देख कर लौट रही थी, तभी सात लोगों ने उसके भाई की पिटाई की और उसके […]

सीतापुर : उत्तर प्रदेश में सीतापुर जिले के संधना इलाके में तेरह वर्षीय एक किशोरी के साथ सात व्यक्तियों ने कथित रूप से सामूहिक बलात्कार किया. पुलिस ने बताया कि यह घटनाशनिवार को संधना गांव में हुई. किशोरी मेला देख कर लौट रही थी, तभी सात लोगों ने उसके भाई की पिटाई की और उसके साथ बलात्कार किया. बाद में लड़की घर पहुंची और घटना से घर वालो को अवगत कराया जिन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी.

पुलिस अधीक्षक आनंद कुलकर्णी ने बताया कि इस मामले प्राथमिकी दर्ज कर सात आरोपियों में से तीन हिमांशु, धन्नू और कांता को गिरफ्तार कर लिया गया है. अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >