यूपी : सहारनपुर में गर्भवती महिला से दुष्कर्म के मामले में तांत्रिक गिरफ्तार

सहारनपुर : उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में देवबंद थाना पुलिस ने एक गर्भवती महिला से कथित रूप से दुष्कर्म करने वाले तांत्रिक को आज गिरफ्तार कर लिया. एसपी (देहात) विधा सागर मिश्रा ने आज बताया कि कल देवबंद थाना क्षेत्र के मोहल्ला खानखाह में तांत्रिक जहीरूद्दीन के यहां एक गर्भवती महिला अपनी सास के […]

सहारनपुर : उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में देवबंद थाना पुलिस ने एक गर्भवती महिला से कथित रूप से दुष्कर्म करने वाले तांत्रिक को आज गिरफ्तार कर लिया. एसपी (देहात) विधा सागर मिश्रा ने आज बताया कि कल देवबंद थाना क्षेत्र के मोहल्ला खानखाह में तांत्रिक जहीरूद्दीन के यहां एक गर्भवती महिला अपनी सास के साथ आई थी जहां आरोपी तांत्रिक और उसके साथी ने महिला को नशीले पदार्थ से बेहोश कर उसके साथ कथित रूप सेदुष्कर्म किया.

विधा सागर मिश्रा ने बताया कि पुलिस ने तांत्रिक के आवास पर दबिश दी, लेकिन वह अपने साथी के साथ फरार हो गया था. पुलिस ने आज जगह-जगह दबिश देकर तांत्रिक जहीरूददीन को गिरफ्तार कर लिया है जबकि उसका साथी फरार है जिसकी तलाश जारी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >