महिलाओं पर अश्लील टिप्पणी करने से रोकने पर एक व्यक्ति की पीट-पीट कर हत्या

बुलंदशहर : यूपी के बुलंदशहर में एक विवाह समारोह में एक महिला पर अश्लील टिप्पणी करने से कुछ लोगों को रोकने पर एक व्यक्ति की कथित रूप से इतनी पिटाई की गयी कि उसकी मौत हो गयी. पुलिस ने यह जानकारी दी. यह घटना कल गुलाओथी कस्बे के रामनगर क्षेत्र में हुई. पुलिस ने बताया […]

By Prabhat Khabar Digital Desk | November 23, 2017 11:09 PM

बुलंदशहर : यूपी के बुलंदशहर में एक विवाह समारोह में एक महिला पर अश्लील टिप्पणी करने से कुछ लोगों को रोकने पर एक व्यक्ति की कथित रूप से इतनी पिटाई की गयी कि उसकी मौत हो गयी. पुलिस ने यह जानकारी दी. यह घटना कल गुलाओथी कस्बे के रामनगर क्षेत्र में हुई. पुलिस ने बताया कि पीड़िता के रिश्तेदार ने आरोप लगाया कि देवी सिंह (55) ने कुछ लोगों के समूह द्वारा महिलाओं पर अश्लील टिप्पणी करने का विरोध किया. जिसके बाद पांच लोगों ने देवी सिंह और उनकी पत्नी की जबरदस्त पिटाई की.

देवी सिंह की आज शाम दिल्ली के एक अस्पताल में मौत हो गयी जबकि उनकी पत्नी तेजू सिंह का इलाज चल रहा है. पुलिस ने बताया कि इस संबंध में मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी गयी है.