मायावती के साथ अखिलेश और सोनिया का पोस्टर बसपा ने जारी नहीं किया : सतीश मिश्रा

लखनऊ : आज बसपा के ट्‌वीटर एकाउंट से एक फोटो पोस्ट किया गया है जिसमें लिखा था, सामाजिक न्याय के लिए विपक्ष एक हो और पोस्टर में मायावती के साथ अखिलेश यादव, लालू यादव, शरद यादव और ममता बनर्जी की तसवीर भी लगी थी. लेकिन अब इस ट्‌वीट पर बसपा की तरफ से बसपा के […]

लखनऊ : आज बसपा के ट्‌वीटर एकाउंट से एक फोटो पोस्ट किया गया है जिसमें लिखा था, सामाजिक न्याय के लिए विपक्ष एक हो और पोस्टर में मायावती के साथ अखिलेश यादव, लालू यादव, शरद यादव और ममता बनर्जी की तसवीर भी लगी थी. लेकिन अब इस ट्‌वीट पर बसपा की तरफ से बसपा के राज्यसभा सांसद और वरिष्ठ नेता सतीश चंद्र मिश्रा ने बयान दिया है कि बसपा का कोई आफिसियल ट्‌वीटर एकाउंट नहीं है. उन्होंने कहा कि विपक्ष की एकजुटता का दावा करता पोस्टर जिसमें मायावती, अखिलेश और सोनिया साथ दिख रहे हैं उसे बसपा ने जारी नहीं किया है.

पोस्‍टर में पहली बार अखिलेश यादव और मायावती साथ-साथ, जानें क्या है माजरा

इस पोस्टर को वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव की तैयारी बताकर बसपा के एकाउंट से ट्‌वीट किया गया था. दरअसल, 27 अगस्‍त को पटना में लालू प्रसाद यादव ने विपक्ष को एकजुट करने के मकसद से एक बड़ी रैली का आयोजन किया है. इसमें बड़े विपक्षी नेता एक मंच पर जुटेंगे. इस रैली में अखिलेश यादव भी शिरकत करने पहुंच रहे हैं. इसी सिलसिले में बसपा ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक पोस्‍टर जारी किया है जिसमें मायावती के साथ पहली बार अखिलेश यादव की तस्वीर नजर आ रही है. हालांकि मायावती इस रैली में नहीं पहुंचेंगी .

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >