लखनऊ में क्रिकेट फैंस के लिए खुशखबरी ,भारत-वेस्टइंडीज मैच के लिए ऑनलाइन टिकट बिक्री शुरू, ऐसे करें बुकिंग

Lucknow News: लखनऊ के इकाना स्टेडियम में भारत और वेस्टइंडीज के बीच T20 मैच का बेसब्री से इंतजार कर रहे क्रिकेट प्रेमियों के लिए अच्छी खबर है. 6 अक्टूबर को होने वाले इस मुकाबले के लिए ऑनलाइन टिकट बिक्री शुरू हो गई है, जिसकी शुरुआती कीमत सिर्फ 399 रुपये है.

Lucknow News: लखनऊ में क्रिकेट प्रेमियों का इंतजार अब खत्म होने वाला है. भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी-20 मुकाबला 6 अक्टूबर को अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. मैच को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और दर्शकों के लिए ऑनलाइन टिकट बिक्री भी शुरू कर दी गई है. टिकट की शुरुआती कीमत 399 रुपये रखी गई है, जबकि सबसे महंगा टिकट 13,500 रुपये का है. ऐसे में अगर आप स्टेडियम में बैठकर टीम इंडिया का मुकाबला देखना चाहते हैं, तो टिकट की कीमत और बुकिंग की पूरी जानकारी यहां जान लीजिए.

6 अक्टूबर को इकाना में भिड़ेंगी दोनों टीमें

भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी-20 सीरीज का पहला मुकाबला लखनऊ में खेला जाएगा. 6 अक्टूबर को होने वाले इस मैच के लिए अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में तैयारियां तेज कर दी गई हैं. शनिवार को मैच के टिकट भी ऑनलाइन लॉन्च कर दिए गए.

399 रुपये से शुरू हुई टिकट की कीमत

यूपीसीए के मुताबिक, मैच देखने के लिए टिकट की शुरुआती कीमत 399 रुपये तय की गई है. वहीं सबसे महंगा टिकट 13,500 रुपये का है. यह टिकट साउथ वीआईपी लाउंज के 1 और 2 ब्लॉक के लिए है. अलग-अलग स्टैंड के हिसाब से टिकट की कीमत भी अलग रखी गई है.

District App से कर सकते हैं ऑनलाइन बुकिंग

मैच के टिकट दर्शक ऑनलाइन खरीद सकते हैं. इसके लिए District App (by Zomato) पर टिकट उपलब्ध हैं. टिकट लॉन्च कार्यक्रम में इकाना स्पोर्ट्स सिटी के सीएमडी उदय सिन्हा, यूपीसीए के सचिव प्रेम मनोहर गुप्ता और कोषाध्यक्ष सचिन आनंद शुक्ला मौजूद रहे.

इकाना में भारत-वेस्टइंडीज का रहा है खास कनेक्शन

भारत और वेस्टइंडीज के बीच होने वाले इस मुकाबले का इकाना स्टेडियम से खास कनेक्शन भी है. उदय सिन्हा ने बताया कि इकाना स्टेडियम बनने के बाद यहां पहला अंतरराष्ट्रीय मुकाबला भी भारत और वेस्टइंडीज के बीच ही खेला गया था. अब एक बार फिर दोनों टीमें इसी मैदान पर आमने-सामने होंगी.

मैच को लेकर क्रिकेट फैंस में जबरदस्त उत्साह

यूपीसीए के सचिव प्रेम मनोहर गुप्ता ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय मुकाबले की मेजबानी के लिए जरूरी तैयारियां शुरू कर दी गई हैं. उन्होंने कहा कि पिछले अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों और आईपीएल की तरह इस मैच में भी बड़ी संख्या में दर्शकों के पहुंचने की उम्मीद है. स्टेडियम के खचाखच भरने की संभावना है.

दर्शकों की सुविधाओं पर भी रहेगा फोकस

इकाना स्पोर्ट्स सिटी के सीएमडी उदय सिन्हा ने कहा कि दर्शकों को मैच के दौरान बेहतर सुविधाएं देने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है. वहीं यूपीसीए की मीडिया समिति के चेयरमैन मोहम्मद फहीम ने कहा कि एसोसिएशन एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय मुकाबले के भव्य आयोजन के लिए पूरी तरह तैयार है.

किस स्टैंड का टिकट कितने रुपये का?

दर्शकों के लिए अलग-अलग स्टैंड के टिकट की कीमत इस तरह तय की गई है:

टिकट कीमतस्टैंड
₹399अपर स्टैंड- 2, 3, 4, 5, 7, 8, 9, 10
₹449अपर स्टैंड- 1 एवं 11
₹699लोअर स्टैंड- 3, 4, 5, 7, 8, 9
₹899लोअर स्टैंड- 2 एवं 10
₹999लोअर स्टैंड- 1 एवं 11
₹1,099नॉर्थ गैलरी
₹3,499साउथ वीआईपी टैरेस
₹6,400नॉर्थ लॉन 1 एवं 2
₹7,400साउथ लॉन 1 एवं 2 और नॉर्थ वीआईपी लाउंज
₹8,400नॉर्थ कॉरपोरेट बॉक्स
₹9,400साउथ कॉरपोरेट बॉक्स
₹13,500साउथ वीआईपी लाउंज 1 एवं 2

ऑनलाइन टिकट बुक करने का तरीका

अगर आप भारत-वेस्टइंडीज का यह मुकाबला स्टेडियम में बैठकर देखना चाहते हैं, तो District App (by Zomato) पर जाकर उपलब्ध टिकट विकल्प देख सकते हैं. अपनी पसंद का स्टैंड चुनकर टिकट की बुकिंग की जा सकती है. टिकट खरीदने से पहले कीमत और उपलब्धता जरूर जांच लें.

Also Read:यूपी की ग्राम पंचायतों के लिए बड़ा ऐलान, अच्छे काम पर 50 लाख रुपये, 30 सितंबर है आवेदन की आखिरी तारीख

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By लक्की कुमारी

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >