UP News: कांवड़ यात्रा के बीच उत्तर प्रदेश के बागपत से एक ऐसी तस्वीर सामने आई है, जिसने हर किसी का दिल जीत लिया. हरियाणा का एक दंपती करीब 230 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर हरिद्वार से गंगाजल लेकर अपने गांव लौट रहा है. इस यात्रा की सबसे खास बात यह है कि बहू अपने पति के साथ इसलिए कांवड़ लेकर निकली है ताकि घर पहुंचकर सास-ससुर को गंगाजल से स्नान करा सके.
पति के साथ कंधे से कंधा मिलाकर निभा रही संकल्प
बहू का कहना है कि माता-पिता और सास-ससुर की सेवा करना उसका कर्तव्य है. इसी भावना के साथ वह अपने पति के साथ कदम से कदम मिलाकर पूरी श्रद्धा से पैदल यात्रा कर रही है. दोनों का लक्ष्य गंगाजल लेकर घर पहुंचना और परिवार के बुजुर्गों को पवित्र स्नान कराना है.
रास्ते भर लोग कर रहे सराहना
कांवड़ यात्रा के दौरान इस दंपती को देखने के लिए लोग रुक रहे हैं. कई श्रद्धालु उनकी सेवा भावना और पारिवारिक संस्कार की प्रशंसा कर रहे हैं. सोशल मीडिया पर भी यह अनोखी कांवड़ यात्रा चर्चा का विषय बनी हुई है.
आस्था के साथ रिश्तों का संदेश
सावन की कांवड़ यात्रा को केवल धार्मिक आस्था ही नहीं, बल्कि परिवार, सेवा और संस्कार से जोड़कर भी देखा जा रहा है. इस बहू की पहल ने यह संदेश दिया है कि बुजुर्गों के सम्मान और सेवा से बड़ा कोई धर्म नहीं होता.
यह भी पढ़ें: UP में मानसून का प्रचंड रूप, 55 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, गरज-चमक और वज्रपात की भी चेतावनी
