गोरखपुर के गोरक्षनाथ घाट पर हादसा: तेज बारिश के बीच वज्रपात से ढहा गुंबद, दो वरिष्ठ अधिवक्ता गंभीर रूप से घायल

UP News: गोरखपुर के राजघाट पर वज्रपात से एक पक्का गुंबद गिर गया, जिसमें दो वकील गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों के इलाज को लेकर जिला अस्पताल में अधिवक्ताओं ने हंगामा किया.

UP News: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में राजघाट स्थित गुरु श्री गोरक्षनाथ घाट पर रविवार सुबह एक दर्दनाक दुर्घटना सामने आई. सिविल कोर्ट के अधिवक्ता विनोद की माता जी के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए कई लोग घाट पर पहुंचे थे. दोपहर के समय अचानक मुसलाधार बारिश शुरू हो गई, जिससे बचने के लिए लोग वहां बने एक पक्के गुंबद के नीचे शरण लेने लगे। इसी दौरान तेज गर्जना के साथ वज्रपात हुआ और गुंबद भरभराकर गिर गया.

मलबे में दबने से दो वकील गंभीर घायल

अचानक गुंबद गिरने से घाट पर चारों तरफ अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई. मलबे के नीचे दबने के कारण राप्तीनगर निवासी अधिवक्ता आलोक अस्थाना और शक्तिनगर निवासी संजय सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए. मौके पर मौजूद स्थानीय नागरिकों और साथियों ने तुरंत तत्परता दिखाते हुए मलबे को हटाया और दोनों घायलों को बाहर निकालकर इलाज हेतु जिला अस्पताल पहुंचाया. चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद एक वकील को बीआरडी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया.

अस्पताल में हंगामा और पुलिस बल की तैनाती

हादसे की सूचना फैलते ही भारी संख्या में अधिवक्ता जिला अस्पताल पहुंच गए और घायलों के उचित इलाज की मांग को लेकर असंतोष व्यक्त करते हुए हंगामा करने लगे. मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए जिलाधिकारी दीपक मीणा और एसपी सिटी निमिष पाटील ने तुरंत अस्पताल पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया. प्रशासनिक अधिकारियों के आश्वासन के बाद माहौल शांत हुआ. सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए अस्पताल और मेडिकल कॉलेज परिसर में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया.

Must Read: सहारनपुर जाली नोट मामला: PNB चेस्ट की जांच में नेपाल व हरियाणा तक फैले तार, 36 घंटे की पड़ताल के बाद NIA और SIT का ताबड़तोड़ एक्शन

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By शशांक शेखर मिश्रा

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >