Kashi Vishwanath Temple: काशी विश्वनाथ मंदिर के रेड जोन में तेज प्रताप यादव का वीडियो वायरल, जांच के आदेश

Kashi Vishwanath Temple: काशी विश्वनाथ मंदिर प्रशासन ने सोशल मीडिया पर बिहार के पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव का एक वीडियो वायरल होने के बाद जांच के आदेश दिये हैं. यह वीडियो कथित तौर पर मंदिर के प्रतिबंधित ‘रेड जोन’ में बनाया गया. व्यवस्था से जुड़े लोगों के अनुसार ‘रेड जोन’ का मतलब काशी विश्वनाथ कॉरिडोर के भीतर का क्षेत्र है, जिसमें मंदिर परिसर भी शामिल है. ‘रेड जोन’ में मोबाइल फोन ले जाने की अनुमति नहीं है.

Kashi Vishwanath Temple: काशी विश्वनाथ मंदिर परिसर से तेज प्रताप यादव की वायरल रील पर काशी विश्वनाथ मंदिर के सीईओ विश्व भूषण मिश्रा ने कहा, “मंदिर के अंदर का क्षेत्र प्रतिबंधित क्षेत्र है. वहां कोई मोबाइल फोन या कैमरा नहीं ले जा सकता. हालांकि, हम वीआईपी और भक्तों के अनुरोध पर उनकी तस्वीरें उपलब्ध कराते हैं. मंदिर का कैमरामैन तस्वीरें खींचता है. संज्ञान में आया है कि एक राजनीतिक व्यक्ति ने वहां जाकर रील बनाई. चूंकि सुरक्षा की जिम्मेदारी पुलिस और सीआरपीएफ की है, इसलिए दोनों के वरिष्ठ अधिकारियों को पत्र लिखकर अनुरोध किया गया है कि वे जांच करें और जो भी दोषी हो उसके खिलाफ उचित कार्रवाई करें और सुनिश्चित करें कि ऐसी घटनाएं दोबारा न हों.”

संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी : विश्व भूषण मिश्रा

काशी विश्वनाथ मंदिर के मुख्य कार्यपालक अधिकारी विश्व भूषण मिश्रा ने कहा, ‘‘मामले की गहन जांच करने और संबंधित एजेंसी के जिम्मेदार कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) और स्थानीय पुलिस प्रशासन को सूचना भेज दी गई है.’’ उन्होंने कहा, ‘‘दोनों एजेंसियों से मंदिर परिसर में निर्धारित नियमों और दिशानिर्देशों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने का अनुरोध किया गया है.” मिश्रा ने कहा, “उनकी जांच सोशल मीडिया पर प्रसारित सामग्री की प्रामाणिकता की भी पुष्टि करेगी और दोषी पाये जाने वाले किसी भी व्यक्ति की पहचान करेगी। यदि किसी भी स्तर पर नियमों का उल्लंघन पाया जाता है, तो संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी.’’

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >