ट्रक ने कुचला बुजुर्ग, फिर गहरे पानी में फेंकने का आरोप; मौत से भड़के ग्रामीण, कानपुर में 3 घंटे हंगामा

कानपुर में शौच जा रहे एक बुजुर्ग को अनियंत्रित ट्रक ने कुचल दिया. आरोप है कि चालक और क्लीनर ने घायल को गहरे पानी में फेंक दिया, जिससे उनकी मौत हो गई. परिजनों और ग्रामीणों के आक्रोश ने तीन घंटे तक सड़क जाम रखा.

UP Crime News: कानपुर के चौबेपुर में एक हादसे ने ग्रामीणों को आक्रोशित कर दिया. बेला रोड स्थित घिन्नीपुरवा गांव में शौच के लिए गए बुजुर्ग को अनियंत्रित ट्रक ने कुचल दिया. आरोप है कि हादसे के बाद चालक और क्लीनर ने घायल बुजुर्ग को उठाकर गहरे पानी में फेंक दिया. काफी देर तक पानी में पड़े रहने से उनकी मौत हो गई.

हादसे के बाद पानी में फेंकने का आरोप

ग्रामीणों के मुताबिक, बुजुर्ग सड़क किनारे शौच के लिए गए थे. इसी दौरान तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आ गए. हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए. आरोप है कि इसके बाद चालक और क्लीनर ने ट्रक रोका और बुजुर्ग को उठाकर गहरे पानी में फेंक दिया.

पानी में पड़े रहने से बिगड़ी हालत

परिजनों और ग्रामीणों का आरोप है कि बुजुर्ग काफी देर तक पानी में पड़े रहे. समय पर मदद नहीं मिलने से उनकी हालत बिगड़ गई और उनकी मौत हो गई. घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण मौके पर जुटने लगे. इससे गांव में आक्रोश फैल गया.

शव रखकर बेला रोड पर लगाया जाम

बुजुर्ग की मौत से नाराज परिजनों और ग्रामीणों ने शव को बेला रोड पर रख दिया. इसके बाद सड़क पर जाम लग गया. दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गईं. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाने का प्रयास शुरू किया.

तीन घंटे बाद खुला जाम, जांच शुरू

करीब तीन घंटे तक हंगामा चलता रहा. पुलिस के समझाने-बुझाने के बाद ग्रामीणों ने जाम खोला. इसके बाद बेला रोड पर यातायात सामान्य हो सका. मृतक के परिजनों ने चौबेपुर थाने में तहरीर दी है. पुलिस हादसे की परिस्थितियों के साथ चालक और क्लीनर पर लगाए गए आरोपों की भी जांच कर रही है.

Also Read: घायल तड़पते रहे, डॉक्टर गायब! हिरनी हादसे के बाद पतारा CHC में लापरवाही पर अधीक्षक समेत 3 पर कार्रवाई

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अंजली कश्यप

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >