Kanpur Murder: दोपहर में चाचाओं पर वार, शाम को भतीजे की हत्या, क्या UP पुलिस टाल सकती थी कानपुर का ये खूनी कांड?

Kanpur Murder: कानपुर के चौबेपुर में प्रधानी की रंजिश के चलते एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई. परिवार का आरोप है कि दोपहर में चाकूबाजी की शिकायत के बावजूद पुलिस ने समय पर कार्रवाई नहीं की, जिससे यह अनहोनी हो गई.

Kanpur Murder: कानपुर के चौबेपुर क्षेत्र में प्रधानी की रंजिश ने खूनी मोड़ ले लिया, जहाँ पुलिस की कथित ढिलाई के बीच बेखौफ दबंगों ने एक युवक को दौड़ाकर गोली मार दी. दोपहर में चाकूबाजी की शिकायत के बाद भी अगर पुलिस समय रहते हरकत में आती, तो शायद गिरजा शंकर की जान बच सकती थी.

घर के पास मौजूद था गिरजा शंकर, तभी पहुंच गए आरोपी

बताया गया कि शाम के समय गिरजा शंकर अपने घर के पास था. इसी दौरान गांव का रहने वाला कुलदीप अपने कुछ साथियों के साथ वहां पहुंचा. आरोप है कि उन्होंने गिरजा शंकर को दौड़ाना शुरू कर दिया. इसी दौरान कुलदीप ने उसे गोली मार दी. गोली लगने से गिरजा शंकर की मौके पर ही मौत हो गई. घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी जुटाई.

दोपहर में चाचाओं पर हुआ था चाकू से हमला

गिरजा शंकर की हत्या से कुछ घंटे पहले उसके दोनों चाचाओं पर भी हमला हुआ था. आरोप है कि कुलदीप और उसके साथियों ने दोनों भाइयों पर चाकू से वार किया. घायल अवस्था में दोनों चौबेपुर थाने पहुंचे और मामले की शिकायत की. परिवार का आरोप है कि पुलिस ने शिकायत लेने के बाद तत्काल गांव जाकर कार्रवाई नहीं की और जांच के लिए बाद में आने की बात कही. इसके बाद दोनों घायल वापस गांव लौट गए.

परिवार ने पुलिस पर लगाया लापरवाही का आरोप

गिरजा शंकर की हत्या के बाद उसके परिवार ने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं. परिजनों का कहना है कि अगर दोपहर में चाकू से हमले की शिकायत पर पुलिस ने गंभीरता दिखाते हुए समय रहते गांव पहुंचकर कार्रवाई की होती, तो शाम को हुई हत्या को शायद रोका जा सकता था. परिवार ने पूरे मामले में दोपहर की शिकायत पर पुलिस की कार्रवाई की भी जांच कराने की मांग की है.

कुलदीप समेत चार के खिलाफ हत्या का केस दर्ज

देर रात गिरजा शंकर के परिजनों की शिकायत के आधार पर कुलदीप समेत चार लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया. पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है. पुलिस के मुताबिक, हत्या गांव की पुरानी रंजिश से जुड़ी है, जबकि परिवार और स्थानीय स्तर पर विवाद के पीछे प्रधानी की चुनावी रंजिश की बात सामने आ रही है. डीसीपी एसएम कासिम आबिदी ने कहा कि हत्यारोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा. साथ ही मामले में लगाए गए अन्य आरोपों की भी जांच कराई जाएगी.

Must Read- Aligarh Crocodile Video: रस्सी से बांधा, हाथ से खोला मुंह, अलीगढ़ में खूंखार मगरमच्छ के साथ युवकों का जानलेवा स्टंट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By कोमल अग्रवाल

कोमल अग्रवाल पिछले तीन वर्षों से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. वे डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और विभिन्न विषयों पर समाचार एवं लेख लिखती हैं. इससे पहले उन्होंने प्रिंट और डिजिटल मीडिया में इंटर्नशिप एवं कार्य अनुभव प्राप्त किया है, जहां उन्होंने रिपोर्टिंग, कंटेंट राइटिंग, सोशल मीडिया मैनेजमेंट और वीडियो एडिटिंग जैसे क्षेत्रों में काम किया. उन्होंने पटना विमेंस कॉलेज से जनसंचार एवं पत्रकारिता की पढ़ाई की है. कोमल तथ्यपरक, विश्वसनीय और पाठक-केंद्रित पत्रकारिता में विश्वास रखती हैं तथा सरल, सटीक और प्रभावी समाचार लेखन को प्राथमिकता देती हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >