क्लास रूम में शिक्षिका को KISS करते दिखा शिक्षक, कन्नौज के "प्राथिमक विद्यालय" से वीडियो VIRAL होते ही मचा हड़कंप

UP News: उत्तर प्रदेश के कन्नौज से एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है, जिसमें एक सरकारी स्कूल के क्लासरूम में शिक्षक और शिक्षिका आपत्तिजनक हालत में दिख रहे हैं. यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया है.

UP News: उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले के एक सरकारी प्राथमिक विद्यालय का कथित वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में एक पुरुष शिक्षक और एक महिला शिक्षिका स्कूल परिसर के एक क्लासरूम में दूसरे को Kiss करते हुए नजर आ रहे हैं. वीडियो सामने आने के बाद शिक्षा विभाग में हलचल मच गई है. मामले का संज्ञान लेते हुए विद्यालय प्रशासन ने संबंधित शिक्षक को कारण बताओ नोटिस जारी किया है और पूरे प्रकरण की जानकारी उच्च अधिकारियों को भेज दी है. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो को कन्नौज के सौरिख कस्बे के एक प्राथमिक विद्यालय का बताया जा रहा है. वीडियो में कथित तौर पर पुरुष शिक्षक और महिला शिक्षिका क्लासरूम के भीतर एक-दूसरे के साथ निजी पल बिताते दिखाई दे रहे हैं. वीडियो वायरल होने के बाद स्थानीय स्तर पर भी इसे लेकर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया.

वीडियो को लेकर कई तरह के दावे

मामले को लेकर सोशल मीडिया पर यह दावा भी किया जा रहा है कि वीडियो पुरुष शिक्षक की पत्नी ने वायरल किया है. बताया जा रहा है कि शिक्षक और उनकी पत्नी के बीच पिछले करीब चार वर्षों से पारिवारिक विवाद चल रहा है और मामला फैमिली कोर्ट में विचाराधीन है. इसी बीच यह भी दावा किया जा रहा है कि पुराना वीडियो अब सार्वजनिक किया गया है. हालांकि, इस संबंध में किसी अधिकारी की ओर से आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है. सूत्रों के अनुसार, वायरल वीडियो हाल का नहीं बल्कि पुराना बताया जा रहा है. यह भी स्पष्ट नहीं है कि वीडियो कब रिकॉर्ड किया गया और इसे किसने बनाया. इन सभी पहलुओं की जांच की जा रही है.

शिक्षक को नोटिस, विभागीय जांच शुरू

वीडियो वायरल होने के बाद विद्यालय प्रशासन ने तत्काल संज्ञान लिया. प्रधानाध्यापक ने संबंधित शिक्षक को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए स्पष्टीकरण मांगा है. साथ ही पूरे मामले की रिपोर्ट शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को भेज दी गई है.अधिकारियों का कहना है कि सरकारी विद्यालय बच्चों की शिक्षा और अनुशासन का केंद्र होते हैं. शिक्षा विभाग का कहना है कि जांच रिपोर्ट और संबंधित शिक्षक के जवाब के आधार पर आगे की विभागीय कार्रवाई की जाएगी. यदि जांच में वायरल वीडियो और उससे जुड़े आरोप सही पाए जाते हैं, तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल जांच पूरी होने तक किसी अंतिम निष्कर्ष पर नहीं पहुंचा गया है.

Input: Lucky Kumari

यह भी पढ़ें:राम मंदिर CEO पद: पूर्व IG अमिताभ ठाकुर की दावेदारी


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Tilak Kumar

तिलक कुमार पिछले 14 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्हें प्रिंट और डिजिटल मीडिया में रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव है. अमर उजाला, प्रभात खबर, जनसंदेश टाइम्स और राष्ट्रीय सहारा जैसे प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में क्राइम रिपोर्टर के रूप में कार्य कर चुके हैं. अपराध, राजनीति और हाइपरलोकल पत्रकारिता उनकी विशेष रुचि और विशेषज्ञता के क्षेत्र हैं. मैदानी रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण और प्रभावशाली खबरों को पाठकों तक पहुंचाया है. जमीनी मुद्दों की गहरी समझ और तथ्यों पर आधारित रिपोर्टिंग उनकी पहचान रही है. वर्तमान में वह प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ जुड़े हुए हैं और उत्तर प्रदेश की राजनीति, अपराध तथा जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन और रिपोर्टिंग कर रहे हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >