जन्माष्टमी पर LDA का तोहफा, लखनऊ में बनेंगी 6 नई टाउनशिप, 4 से 14 सितंबर तक फ्लैट्स पर 2 लाख की छूट

Lucknow News: लखनऊ में अपना घर खरीदने का सपना देख रहे लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी है. एलडीए ने 6 नई इंटीग्रेटेड टाउनशिप परियोजनाओं को मंजूरी दे दी है, जिनसे करीब 50 हजार लोगों को प्लॉट, मकान और फ्लैट उपलब्ध होंगे. साथ ही, त्योहारी सीजन में फ्लैट पर 2 लाख रुपये तक की छूट का विशेष ऑफर भी है.

Lucknow News: लखनऊ में अपना घर लेने का सपना देख रहे लोगों के लिए एलडीए ने बड़ी राहत दी है. लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) ने छह नई इंटीग्रेटेड टाउनशिप परियोजनाओं की डीपीआर को मंजूरी दे दी है. इनके विकसित होने से राजधानी में करीब 50 हजार लोगों को प्लॉट, मकान और फ्लैट उपलब्ध होंगे और करीब 2.50 लाख लोग इनमें रह सकेंगे. खास बात यह है कि इन टाउनशिप में EWS और LIG वर्ग के लिए भी आवास की व्यवस्था होगी. वहीं, त्योहारों के मौके पर एलडीए ने अपने मौजूदा फ्लैट खरीदारों के लिए 2 लाख रुपये तक की छूट का विशेष ऑफर भी शुरू किया है.

छह नई टाउनशिप में 20% आवास EWS-LIG के लिए

मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत की अध्यक्षता में बाई-सर्कुलेशन हुई एलडीए बोर्ड की बैठक में छह टाउनशिप परियोजनाओं को मंजूरी दी गई. सभी टाउनशिप में 20 प्रतिशत आवास आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) और निम्न आय वर्ग (LIG) के लिए अनिवार्य किए गए हैं. एलडीए का मानना है कि इससे गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों को अपेक्षाकृत कम कीमत पर घर मिल सकेंगे. साथ ही, नियोजित शहरी विकास को बढ़ावा मिलेगा और अवैध कॉलोनियों पर भी अंकुश लगाने में मदद मिलेगी.

सुल्तानपुर रोड से पूर्वांचल एक्सप्रेसवे तक नई टाउनशिप

इन परियोजनाओं में शिप्रा बिल्डर की 235 एकड़ में प्रस्तावित इंटीग्रेटेड टाउनशिप मस्तेमऊ-बक्कास, सुल्तानपुर रोड क्षेत्र में विकसित होगी. इसके अलावा शालीमार कॉर्प की 52.69 एकड़ और तनकिश इन्फ्राटेक की 50 एकड़ की योजनाओं को भी स्वीकृति मिली है. पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर केएसएमबी ग्रुप की 81.87 एकड़ की टाउनशिप को मंजूरी दी गई है. इसमें 9,660 प्लॉट और मकान विकसित किए जाएंगे, जबकि 2,540 आवास EWS और LIG वर्ग के लिए आरक्षित रहेंगे. वहीं मानस इंडिया की 48.53 एकड़ की टाउनशिप कुकरैल पिकनिक स्पॉट रोड और बाबा इंफ्रा डेवलपर्स की 51.94 एकड़ की परियोजना ग्राम माती, रायबरेली रोड पर विकसित होगी.

बिराज कंस्ट्रक्शन की संशोधित डीपीआर भी पास

एलडीए बोर्ड ने बिराज कंस्ट्रक्शन की संशोधित डीपीआर को भी मंजूरी दी है. पहले यह परियोजना 322.60 एकड़ में प्रस्तावित थी, जिसे संशोधित कर 303.05 एकड़ कर दिया गया है. वहीं कमालपुर, सिरसा, बेहड़ और करौदी क्षेत्र में भी टाउनशिप परियोजना को मंजूरी दी गई है. एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार के अनुसार छह नई टाउनशिप की डीपीआर बोर्ड से पास हो चुकी है. इन परियोजनाओं के विकसित होने से राजधानी में बड़ी संख्या में नए आवासीय विकल्प उपलब्ध होंगे.

जनमाष्टमी-गणेश चतुर्थी पर LDA फ्लैट पर 2 लाख तक की छूट

जनमाष्टमी और गणेश चतुर्थी के मौके पर एलडीए ने अपने चुनिंदा फ्लैट खरीदने वालों के लिए विशेष फेस्टिव ऑफर शुरू किया है. यह ऑफर 4 सितंबर से 14 सितंबर तक 11 दिनों के लिए लागू रहेगा. ‘पहले आओ-पहले पाओ’ योजना के तहत उपलब्ध चुनिंदा 1 BHK, 2 BHK और 3 BHK फ्लैटों पर कीमत के अनुसार छूट दी जाएगी. 20 से 50 लाख रुपये तक के फ्लैट पर 1 लाख रुपये, 50 से 75 लाख रुपये के फ्लैट पर 1.5 लाख रुपये और 75 लाख रुपये से अधिक कीमत वाले फ्लैट पर 2 लाख रुपये की छूट मिलेगी. यह ऑफर श्रवण अपार्टमेंट, सनराइज अपार्टमेंट (मृगशिरा), स्मृति अपार्टमेंट और पूर्वा अपार्टमेंट में लागू होगा.

Must Read- जन्माष्टमी पर चलेंगी दो स्पेशल ट्रेनें, ब्लॉक के कारण 37 ट्रेनों का बदला शेड्यूल, यात्रा से पहले देखें- ट्रेन का स्टेटस

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By कोमल अग्रवाल

कोमल अग्रवाल पिछले तीन वर्षों से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. वे डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और विभिन्न विषयों पर समाचार एवं लेख लिखती हैं. इससे पहले उन्होंने प्रिंट और डिजिटल मीडिया में इंटर्नशिप एवं कार्य अनुभव प्राप्त किया है, जहां उन्होंने रिपोर्टिंग, कंटेंट राइटिंग, सोशल मीडिया मैनेजमेंट और वीडियो एडिटिंग जैसे क्षेत्रों में काम किया. उन्होंने पटना विमेंस कॉलेज से जनसंचार एवं पत्रकारिता की पढ़ाई की है. कोमल तथ्यपरक, विश्वसनीय और पाठक-केंद्रित पत्रकारिता में विश्वास रखती हैं तथा सरल, सटीक और प्रभावी समाचार लेखन को प्राथमिकता देती हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >