आईएएस रणवीर प्रसाद ने संभाला यूपी पावर कॉरपोरेशन का नया कार्यभार

UP News: रणवीर प्रसाद, आईआईटी कानपुर के इलेक्ट्रिकल इंजीनियर, बने यूपी पावर कॉरपोरेशन के नए अध्यक्ष. निर्बाध बिजली आपूर्ति और घाटा कम करना उनकी प्रमुख प्राथमिकताएं होंगी.

UP Power Corporation: आईआईटी कानपुर से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल करने वाले 2000 बैच के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी रणवीर प्रसाद ने उत्तर प्रदेश ऊर्जा विभाग की कमान संभाल ली है. उन्हें राज्य पावर कॉरपोरेशन का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है. इसके साथ ही वे उत्पादन और ट्रांसमिशन निगमों के शीर्ष पद का प्रभार भी संभालेंगे. इससे पहले वे दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम के प्रबंध निदेशक पद पर भी सफलता पूर्वक कार्य कर चुके हैं.

शक्ति भवन में पदभार ग्रहण और अनुभव

खाद्य एवं रसद विभाग से कार्यमुक्त होने के उपरांत रणवीर प्रसाद ने सोमवार को लखनऊ स्थित शक्ति भवन में अपना नया पदभार ग्रहण किया. ऊर्जा क्षेत्र में उनकी यह नियुक्ति राज्य की बिजली व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से की गई है. उल्लेखनीय है कि उनसे पूर्व इस दायित्व को निभा रहे 1995 बैच के अधिकारी डॉ. आशीष कुमार गोयल भी आईआईटी से इलेक्ट्रिकल इंजीनियर थे और उन्होंने तीन वर्षों तक यह जिम्मेदारी निभाई.

भविष्य की चुनौतियाँ और प्राथमिकतियाँ

नए दायित्व को संभालने के बाद रणवीर प्रसाद के सामने प्रदेश में निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने और बिजली घाटे को कम करने की प्रमुख चुनौती होगी. तकनीकी पृष्ठभूमि होने के कारण उनसे उम्मीद की जा रही है कि वे राज्य के ऊर्जा बुनियादी ढांचे में आधुनिक तकनीकों का समावेश करेंगे. इसके साथ ही उपभोक्ताओं की समस्याओं के त्वरित निस्तारण और विभागीय दक्षता बढ़ाने पर उनका मुख्य ध्यान केंद्रित रहेगा.

Must Read: प्रयागराज में 24 सितंबर को लगेगा रोजगार मेला, 3000 से अधिक युवाओं को मिलेगा नौकरी का मौका

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By शशांक शेखर मिश्रा

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >