प्रतीक यादव का पार्थिव शरीर Civil Hospital से KGMU Mortuary ले जाया गया, जहां पोस्टमार्टम की प्रक्रिया की जाएगी. वे समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के परिवार से जुड़े थे और भाजपा नेता अपर्णा यादव के पति थे. उनकी मौत के बाद परिवार और समर्थकों में शोक की लहर है, अस्पताल परिसर में भी भीड़ नजर आ रही है.
समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के भाई और बीजेपी नेता अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव का बुधवार (13 मई) सुबह निधन हो गया. उनकी उम्र करीब 38 वर्ष बताई जा रही है. परिजनों के अनुसार तबीयत बिगड़ने पर उन्हें सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. मौत की वजह फिलहाल साफ नहीं हो पाई है और जांच की बात कही जा रही है अभी जारी है.
यह भी पढ़ें : अखिलेश के भाई और मुलायम सिंह यादव के बेटे प्रतीक का निधन
मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी साधना गुप्ता के बेटे थे प्रतीक
प्रतीक यादव समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी साधना गुप्ता के बेटे थे. वे अपनी सेहत को लेकर काफी जागरूक रहते थे और राजनीतिक परिवार से होने के बावजूद खुद सक्रिय राजनीति से दूर ही रहे. हालांकि उनकी पत्नी अपर्णा बिष्ट यादव बीजेपी में शामिल हुईं और फिलहाल उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष के पद पर कार्यरत हैं.
