Home Guard Recruitment 2026: बस 50 मीटर और... मुरादाबाद में 12वें राउंड में गिरा इंजीनियर शिवम यादव, फिर न उठा तो मचा हड़कंप

UP News: होमगार्ड भर्ती परीक्षा के दौरान एक दुखद घटना हुई. 27 वर्षीय इंजीनियर शिवम यादव 4800 मीटर की दौड़ पूरी करने से सिर्फ 50 मीटर दूर थे, जब उनकी तबीयत बिगड़ी और वे गिर पड़े. अस्पताल ले जाने पर दिल का दौरा पड़ने से उनकी मौत की पुष्टि हुई.

UP News: मुरादाबाद में होमगार्ड भर्ती परीक्षा के लिए आयोजित 4800 मीटर दौड़ के दौरान बरेली के 27 वर्षीय कंप्यूटर साइंस इंजीनियर शिवम यादव की तबीयत अचानक बिगड़ गई. दौड़ पूरी करने के लिए महज 50 मीटर का फासला बाकी था, तभी शिवम बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़े. उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हार्ट अटैक से मौत की पुष्टि हुई.

11 राउंड पूरे कर चुके थे शिवम

जानकारी के मुताबिक शिवम ने दौड़ के 11 राउंड सफलतापूर्वक पूरे कर लिए थे. शुक्रवार सुबह पांचवीं पाली में नौवीं वाहिनी पीएसी के मैदान में उनकी दौड़ थी. 12वें राउंड के दौरान वह अचानक बेहोश होकर गिर पड़े. मौके पर मौजूद कर्मचारियों ने उन्हें संभाला और उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया, लेकिन उनकी जान नहीं बच सकी.

पिता के साथ बस से पहुंचे थे मुरादाबाद

शिवम बरेली के सुभाष नगर थाना क्षेत्र की नई बस्ती वंशी नगला बेनीपुर चौधरी के रहने वाले थे. उनके पिता विनोद यादव बरेली बार एसोसिएशन के पूर्व कोषाध्यक्ष बताए गए हैं. शिवम अपने पिता और मौसेरे भाई हिमांशु यादव के साथ रोडवेज बस से मुरादाबाद पहुंचे थे. परिवार के मुताबिक उन्होंने होमगार्ड भर्ती के लिए आवेदन किया था.

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

बताया गया कि शिवम की शादी वर्ष 2023 में कोमल के साथ हुई थी. उनकी करीब डेढ़ साल की बेटी भी है. भर्ती की दौड़ के दौरान हुई इस घटना से परिवार में मातम छा गया. इससे पहले भी सीतापुर में एक और मेरठ में दो अभ्यर्थियों की मौत हो चुकी है. अधिकारियों के मुताबिक शिवम की मौत की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर हुई है. यह भी देखें: देशभर में यूपी का डंका! इंस्पायर अवॉर्ड मानक में 30,127 आवेदन, छात्रों ने दिखाया अपना वैज्ञानिक हुनर, लखनऊ टॉप पर

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By नटवर कुमार

नटवर कुमार पत्रकारिता के क्षेत्र में दो वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले पत्रकार हैं.वे ग्राउंड रिपोर्टिंग और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर करते हैं. राजनीतिक घटनाक्रम, स्थानीय समस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों, अपराध, सामाजिक मुद्दों और आम लोगों से जुड़े विषयों पर उनकी विशेष रुचि है. उनका प्रयास खबरों को तथ्यात्मक, स्पष्ट और पाठकों के लिए उपयोगी तरीके से प्रस्तुत करना रहता है.नटवर कुमार ने इतिहास में मास्टर ऑफ आर्ट्स (M.A. History) और मास्टर इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई पटना से की है. इतिहास और पत्रकारिता में उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें घटनाओं को व्यापक संदर्भ में समझने और प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने में मदद करती है.इस दौरान उन्होंने दूरदर्शन पटना में भी समय दिया है. नटवर कुमार मूल रूप से बिहार के दिनकर की भूमि बेगूसराय जिले के रहने वाले हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >