UP News: गोरखपुर में गुरुवार को बिजली कटौती लोगों की दिनचर्या प्रभावित कर सकती है. सड़क चौड़ीकरण, लाइन शिफ्टिंग और नई लाइन बिछाने के काम के चलते शहर के कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बंद रहेगी. पादरी बाजार, राप्तीनगर, दुर्गाबाड़ी और शाहपुर क्षेत्र में दोपहर तक परेशानी रहेगी. वहीं, सरहरी इलाके में शाम तक बिजली गुल रहेगी.
कई फीडरों पर चार घंटे बंद रहेगी बिजली
पादरी बाजार उपकेंद्र से जुड़े 11 केवी पादरी बाजार, लक्ष्मीपुर, न्यू और सरस्वतीपुरम फीडर की सप्लाई सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक बंद रहेगी. इसी अवधि में राप्तीनगर उपकेंद्र के फेज-3 और मोती पोखरा फीडर से जुड़े इलाकों में भी बिजली नहीं आएगी.
दुर्गाबाड़ी और शाहपुर के इलाके भी प्रभावित
दुर्गाबाड़ी उपकेंद्र के 11 केवी हनुमंतनगर फीडर और शाहपुर उपकेंद्र के 11 केवी असुरन फीडर से जुड़े क्षेत्रों में भी चार घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी. विभाग की ओर से लोगों से जरूरी काम पहले निपटाने की अपील की गई है.
सरहरी में शाम 5 बजे तक रहेगी कटौती
सरहरी उपकेंद्र क्षेत्र में 33 केवी नई लाइन के निर्माण के कारण सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी. बिजली विभाग के मुताबिक, काम पूरा होते ही सप्लाई बहाल कर दी जाएगी. उपभोक्ताओं को सलाह दी गई है कि वे सुबह 11 बजे से पहले पानी भरने और इनवर्टर चार्ज करने जैसे जरूरी काम पूरे कर लें.
Also Read: यूपी में प्रशासनिक फेरबदल, छह जिलों में प्रभारी डीपीआरओ तैनात, 10 अधिकारियों का तबादला
