दो पति गुजरे, तीसरे को छोड़ा... अब चौथे के साथ जाऊंगी! गोरखपुर में महिला के इस फैसले से थाने में मचा हड़कंप

UP News: गोरखपुर से एक अनोखा मामला सामने आया है जहां 30 साल की महिला तीन शादियों के बाद अपने चौथे प्रेमी के साथ रहने की जिद पर अड़ गई. प्रेमी पहले से शादीशुदा है और उसके दो बच्चे भी हैं. वहीं, शादी के दबाव से परेशान एक युवक मोबाइल टावर पर चढ़ गया.

UP News: गोरखपुर में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने पुलिस से लेकर आसपास के लोगों तक को हैरान कर दिया. पीपीगंज इलाके में 30 साल की एक महिला तीन शादियों के बाद अब अपने चौथे प्रेमी के साथ रहने की जिद पर अड़ गई. खास बात यह है कि उसका चौथा प्रेमी पहले से शादीशुदा है और उसके दो बच्चे भी हैं. वहीं, गोरखपुर के ही गुलरिहा इलाके में शादी के दबाव से परेशान एक युवक मोबाइल फोन के टावर पर चढ़ गया और जान देने की धमकी देने लगा. दोनों मामलों में पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी.

दो पतियों की मौत के बाद तीसरी शादी, फिर लापता हुई महिला

पीपीगंज नगर के एक वार्ड की रहने वाली 30 वर्षीय महिला की पहली शादी के करीब दो साल बाद उसके पति की मौत हो गई थी. इसके बाद महिला ने दूसरी शादी की, लेकिन कुछ समय बाद उसके दूसरे पति की भी मौत हो गई. इसके बाद महिला ने संतकबीरनगर जिले में तीसरी शादी कर ली. तीसरी शादी के करीब चार महीने बाद वह मायके आई. करीब एक महीने वहां रहने के बाद वह ससुराल जाने की बात कहकर निकली, लेकिन वहां पहुंची ही नहीं. महिला के अचानक गायब होने के बाद उसकी मां ने पीपीगंज थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई. पुलिस उसकी तलाश में जुट गई.

छह महीने बाद चौथे प्रेमी के साथ मिली महिला

करीब छह महीने बाद पुलिस ने महिला को उसके चौथे प्रेमी के साथ बरामद कर लिया. इसके बाद दोनों को पीपीगंज थाने लाया गया. मामला थाने पहुंचा तो वहां भी काफी देर तक हाईवोल्टेज ड्रामा चलता रहा. महिला का चौथा प्रेमी पहले से शादीशुदा है और उसके दो बच्चे हैं. जैसे ही उसकी पत्नी को पूरे मामले की जानकारी हुई, वह अपने बच्चों और परिवार के अन्य लोगों के साथ थाने पहुंच गई.

बच्चों की दुहाई देती रही पत्नी, लेकिन दोनों नहीं माने

थाने में चौथे प्रेमी की पत्नी रो-रोकर महिला से अपने पति को छोड़ने की गुहार लगाती रही. उसने अपने दो छोटे बच्चों का भी हवाला दिया. लेकिन महिला और उसका शादीशुदा प्रेमी दोनों एक-दूसरे के साथ रहने की जिद पर अड़े रहे. उधर, महिला का तीसरा पति भी उसे दोबारा अपने साथ रखने के लिए तैयार नहीं हुआ. ऐसे में मामला और उलझ गया. पीपीगंज चौकी इंचार्ज आदित्य सिंह ने बताया कि महिला अपने प्रेमी के साथ जाना चाहती है. पुलिस मामले के तथ्यों की जांच कर रही है और उसी के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी.

दूसरी तरफ शादी के दबाव से परेशान युवक चढ़ा मोबाइल टावर पर

इसी बीच गोरखपुर के गुलरिहा थाना क्षेत्र से भी एक हैरान करने वाला मामला सामने आया. यहां शादी के लिए लगातार दबाव बनाए जाने से परेशान एक युवक गुरुवार शाम गांव के पास लगे ऊंचे मोबाइल फोन टावर पर चढ़ गया. युवक को टावर पर चढ़ा देखकर आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया. देखते ही देखते मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई. युवक टावर से ही जान देने की धमकी देने लगा.

आधे घंटे की मशक्कत के बाद युवक को सुरक्षित उतारा

घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस और ग्रामीणों ने युवक को काफी देर तक समझाने की कोशिश की. करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद उसे सुरक्षित नीचे उतार लिया गया. गुलरिहा पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.

Also Read: पिता ने मना किया तो आपा खो बैठी बेटी! घर का गेट तोड़कर निकाली पिस्टल, गाजियाबाद का खौफनाक CCTV वीडियो वायरल

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By लक्की कुमारी

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >