‘UP में फिल्म सिटी की शूटिंग चालू है’, इटावा एनकाउंटर में दारोगा के वीडियो पर अखिलेश ने कसा तंज

इटावा में पुलिस मुठभेड़ के बाद सामने आए एक वीडियो पर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने तीखी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए इसे "फिल्म सिटी की शूटिंग" करार दिया है.

UP Politics News: उत्तर प्रदेश के इटावा में पुलिस मुठभेड़ के बाद सामने आए एक वीडियो को लेकर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाए हैं. उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर घटना पर तंज कसा और कहा कि अपराधी का पकड़ा जाना सराहनीय है, लेकिन पुलिस की कार्रवाई को लेकर जिस तरह का वीडियो सामने आया है, वह कई सवाल खड़े करता है.

अखिलेश ने साधा निशाना

अखिलेश यादव ने अपने पोस्ट में लिखा कि उत्तर प्रदेश में फिल्म सिटी की शूटिंग चल रही है और पुलिस के लोग ही कथा-पटकथा लिखने से लेकर निर्देशन और वेश-भूषा तक संभाल रहे हैं. उन्होंने इटावा की घटना का जिक्र करते हुए कहा कि पुलिस ने एनकाउंटर में अपराधी को पकड़ा और दरोगा ने मौके पर ही पट्टी बांधकर उससे पूछताछ कर ली.

अखिलेश ने कसा तंज

अखिलेश यादव ने तंज कसते हुए कहा कि शायद अपराधी के थाने पहुंचने तक चार्जशीट भी तैयार कर दी जाएगी. उन्होंने कहा कि अपराधी का पकड़ा जाना अच्छी बात है, लेकिन पुलिस की कार्रवाई का दिखावा करके झूठी बात को सच साबित करने की कोशिश करना उनके मुताबिक, कुछ भ्रष्ट पुलिसकर्मी इसका दुरुपयोग कर रहे हैं.

कानून-व्यवस्था पर उठाया सवाल

सपा अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि ऐसे मामलों के जरिए प्रदेश की कानून-व्यवस्था को ही अपराधी बनाया जा रहा है. उन्होंने पुलिस की कार्रवाई में पारदर्शिता और तय कानूनी प्रक्रिया के पालन को लेकर सवाल खड़े किए. अखिलेश यादव ने अपनी पोस्ट के अंत में सरकार पर तंज कसते हुए पूछा, “उप्र में कोई गृहमंत्री है क्या?”

Also Read: शादी के तीन महीने बाद उजड़ा पत्नी का सुहाग, रायबरेली में तालाब में डूबने से युवक की मौत


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अंजली कश्यप

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >