सीएम योगी ने काशी विश्वनाथ धाम व काल भैरव मंदिर जाकर किए दर्शन

मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर मुख्यमंत्री ने महादेव के दरबार में शीश झुकाया. मुख्यमंत्री ने बाबा काल भैरव और बाबा विश्वनाथ के चरणों का वंदन कर देश-प्रदेश की उन्नति, लोकमंगल, सुख-समृद्धि और जनकल्याण की कामना की.

12 जून मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उनकी काशी पहुंचे. सीएम योगी व गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को काशी कोतवाल काल भैरव व बाबा विश्वनाथ के दरबार में हाजिरी लगाई. सीएम ने यहां विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया, फिर ईश्वर के चरणों में वंदन कर प्रदेश- देश की उन्नति, लोकमंगल, सुख-समृद्धि और जनकल्याण की कामना की.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वाराणसी में अनेक कार्यक्रमों व बैठकों में सम्मिलित होने के बाद देर रात दर्शन-पूजन करने पहुंचे. सबसे पहले ‘काशी कोतवाल’ बाबा काल भैरव मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना व आरती  कर बाबा का आशीर्वाद प्राप्त किया. श्रद्धालुओं ने मुख्यमंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने भी हाथ जोड़कर श्रद्धालुओं का अभिवादन स्वीकार किया.

इसके बाद मुख्यमंत्री श्री काशी विश्वनाथ धाम पहुंचे. यहां उन्होंने बाबा विश्वनाथ के गर्भगृह में प्रवेश कर षोडशोपचार पूजन किया तथा देशवासियों की सुख, शांति, समृद्धि और लोक कल्याण की कामना की. मुख्यमंत्री के मंदिर पहुंचने पर श्रद्धालुओं ने “हर-हर महादेव” के जयघोष से पूरे परिसर को भक्तिमय बना दिया. भक्तों ने केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर मुख्यमंत्री को बधाई दी तो सीएम ने उनका अभिवादन किया.

दर्शन-पूजन के दौरान प्रदेश सरकार के मंत्री रविंद्र जायसवाल, डॉ. दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’, विधायक सौरभ श्रीवास्तव, नीलकंठ तिवारी, अवधेश सिंह, सुशील सिंह आदि मौजूद रहे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >