CM Yogi Holi: होली में सीएम योगी का दिखा अलग अंदाज, होलिका भस्म की पूजा कर मनाई होली, फाग का लिया आनंद

CM Yogi Holi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को गोरखपुर में होली मनाई.होलिकोत्सव की शुरुआत उन्होंने गोरखनाथ मंदिर परिसर में होलिका भस्म की पूजा से की. इसके बाद उन्होंने फूलों और गुलाल के साथ होली खेली. होली में सीएम योगी का अलग ही अंदाज देखने को मिला.

CM Yogi Holi: होली के रंग में पूरा देश रंगा है. यूपी में भी जोर-शोर से होली हो रही है. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी शुक्रवार को जमकर होली खेली. उन्होंने गोरखपुर में होली मनाई. सीएम योगी ने फूलों और गुलाल के साथ रंगों का त्योहार मनाया. सीएम योगी इस दौरान कहा कि होली सिर्फ रंगों का त्योहार नहीं है. यह समरसता और भाईचारे का भी प्रतीक है. सीएम योगी ने होली की शुरुआत होलिका भस्म की पूजा कर की. उन्होंने गोरखनाथ मंदिर में फाग गीतों का आनंद लिया और गोवंश को भस्म, गुलाल लगाकर गोसेवा की. मुख्यमंत्री ने भीम सरोवर के पास बतखों को तथा मंदिर की गौशाला के पास मोर को भी दाना खिलाया.

Cm yogi holi

सीएम योगी ने मंदिर के मेला मैदान में जलाई गई होलिका के पास जाकर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच होलिका भस्म की पूजा की और आरती की. न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक इस अनुष्ठान के बाद साधु-संतों और श्रद्धालुओं ने इसी भस्म से गोरक्षपीठाधीश्वर को तिलक लगाया. गोरक्षपीठाधीश्वर ने भी उन्हें तिलक लगाकर होली की मंगलकामनाएं दी.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बाद में गुरु गोरखनाथ के मंदिर पहुंचे और श्रीनाथ जी को होलिका भस्म अर्पित की. इसके बाद श्रीनाथ जी के मंदिर के चबूतरे पर फाग गीतों का आयोजन हुआ. योगी ने भी कुछ देर वहां रुक कर फाग का आनंद उठाया और सभी को होली की बधाई व शुभकामनाएं दीं.

Cm yogi holi

मंदिर परिसर का भ्रमण करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गौशाला पहुंचे और गोवंश को भस्म तथा अबीर-गुलाल लगाकर उनके लिए भी मंगल कामना की. उन्होंने गोवंश को गुड़ खिलाकर उनकी सेवा की. शुक्रवार सुबह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखनाथ मंदिर परिसर का भ्रमण करते हुए भीम सरोवर के पास पहुंचे जहां उन्होंने सरोवर किनारे बत्तखों को दाना खिलाया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >