CM Yogi : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आजमगढ़ में एक जनसभा को संबोधित हुए सपा पर जमकर बसे. उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी मुखिया अखिलेश यादव दूसरों को बहुत उपदेश देते हैं, अपने चेले चपाटों को भी उपदेश दे दो कि वे थोड़ी संयमित भाषा का प्रयोग कर लें. सीएम योगी ने अखिलेश यादव की बेटी पर टिप्पणी करने वालों खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए. एएनआई न्यूज एजेंसी के मुताबिक, उन्होंने कहा कि बेटी…बेटी होती है, चाहे वह किसी की बेटी हो.
उत्तर प्रदेश में रहना है तो संसार में रहना होगा, नहीं तो संस्कार हम सिखा देंगे
सीएम योगी ने नारी सम्मान का जिक्र करते हुए कहा कि हम तो उस संस्कार में पले बढ़े हैं, जहां गांव की बहन सबकी बहन होती है और गांव की बेटी सबकी बेटी होती है. उन्होंने कहा कि महिलाओं और बेटियों के खिलाफ अपमानजनक बात बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी. सीएम ने कहा कि उत्तर प्रदेश में रहना है तो संस्कार में रहना होगा, नहीं तो उन लोगों को संस्कार में रहना हम सिखा देंगे.
आजमगढ़ ऋषि – मुनियों की साधना से सिंचित, देश की आजादी में योगदान और उसके सामने पहचान का संकट
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आजमगढ़ के इतिहास के बारे में चर्चा करते हुए कहा कि आजमगढ़ की धरती ऋषि- मुनियों की साधना से पवित्र है, जो साहित्य का केंद्रबिंदु रहा है और जिसने देश की आजादी में अपनी महत्वपूर्ण निभाई हो. उन्होंने आगे कहा कि जिस जिले में हस्तशिल्प, कारीगर, अन्नदाता किसान और ऊर्जावान युवा हों, उसे अपनी पहचान बनाने के लिए संघर्ष क्यों करना पड़ा. उस जिले के सामने पहचान का संकट क्यों खड़ा हुआ, इसी सवाल के साथ मैं बार-बार आजमगढ़ आता हूँ, क्योंकि यह दर्द सिर्फ आजमगढ़ का नहीं, बल्कि हमारा भी है.
आजमगढ़ को बांटने लोग आपके शुभचिंतक नहीं थे
सीएम योगी आदित्यनाथ ने आजमगढ़ जिले के बंटवारे पर चर्चा करते हुए कहा कि जिन लोगों ने इस जिले का बंटवारा कराया था, वह आपके शुभचिंतक नहीं थे, क्योंकि जातिवादी राजनीति के चलते इस जिले को 1988 में विभाजित किया गया था और उन्ही के चलते आजमगढ़ का यह हाल है.
