2500 की भीड़, रक्तदान के लिए सिर्फ 13, फर्रुखाबाद में पीएम मोदी के जन्मदिन पर ‘सेवा संकल्प’ का ये कैसा आंकड़ा

UP Politics: भाजपा के 'सेवा संकल्प अभियान' में 2500 से अधिक लोगों की मौजूदगी के बावजूद रक्तदान सिर्फ 13 यूनिट ही हो सका. इस कम संख्या ने अभियान के उद्देश्य पर सवाल खड़े कर दिए हैं. भाजपा जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं की सूची तैयार होने की बात कही है.

UP Politics: प्रधानमंत्री के जन्मदिन के अवसर पर भाजपा की ओर से जनपद में ‘सेवा संकल्प अभियान’ आयोजित किया गया. कार्यक्रम में सांसद, चार विधायक, एमएलसी, जिला पंचायत अध्यक्ष समेत 2500 से अधिक पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए. अभियान को बड़े स्तर पर आयोजित किया गया, लेकिन रक्तदान के आंकड़ों ने कार्यक्रम की तस्वीर को अलग बना दिया.

लोहिया अस्पताल में सिर्फ सात लोगों ने किया रक्तदान

बृहस्पतिवार को आयोजित अभियान के तहत लोहिया अस्पताल में रक्तदान शिविर लगाया गया. यहां पार्टी से जुड़े सिर्फ सात पदाधिकारियों ने रक्तदान किया. इसके अलावा सीएचसी बरौन में छह भाजपा कार्यकर्ताओं ने रक्तदान किया. इस तरह दोनों स्थानों पर कुल 13 यूनिट रक्त ही एकत्र हो सका.

रक्तदान शिविर में फोटो खिंचवाने की भी चर्चा

शिविर के दौरान कुछ कार्यकर्ताओं के रक्तदान वाले बेड पर लेटकर फोटो खिंचवाने की बात सामने आई. हालांकि, बताया गया कि इनमें से सभी ने वास्तव में रक्तदान नहीं किया. इससे रक्त बैंक में मौजूद लोगों के बीच अभियान के उद्देश्य को लेकर सवाल उठे.

2500 से ज्यादा की मौजूदगी, लेकिन रक्तदाता 13

एक ओर अभियान में 2500 से अधिक पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के शामिल होने की बात कही गई, वहीं रक्तदान करने वालों की संख्या महज 13 रही. इसी अंतर को लेकर कार्यक्रम के दौरान चर्चा होती रही कि सेवा अभियान में बड़ी भागीदारी के बावजूद रक्तदान में इतनी कम संख्या क्यों रही.

भाजपा जिलाध्यक्ष ने बताया पार्टी का प्लान

भाजपा जिलाध्यक्ष फतेहचंद्र वर्मा ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं के रक्त समूह की जांच कराकर उनकी सूची तैयार की गई है. उनके मुताबिक, जरूरत पड़ने पर संबंधित कार्यकर्ताओं को रक्तदान के लिए बुलाया जाएगा. उन्होंने इसे पार्टी के निर्देशों के अनुरूप बताया. यह भी देखें: ‘ये क्या बोल गए BJP मंत्री’, रघुराज सिंह का अखिलेश यादव पर ‘प्रधान’ वाला तंज, PM मोदी को बताया ‘कलियुग का अवतार’, UP Election 2027 पर भी संकेत

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By नटवर कुमार

नटवर कुमार पत्रकारिता के क्षेत्र में दो वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले पत्रकार हैं.वे ग्राउंड रिपोर्टिंग और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर करते हैं. राजनीतिक घटनाक्रम, स्थानीय समस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों, अपराध, सामाजिक मुद्दों और आम लोगों से जुड़े विषयों पर उनकी विशेष रुचि है. उनका प्रयास खबरों को तथ्यात्मक, स्पष्ट और पाठकों के लिए उपयोगी तरीके से प्रस्तुत करना रहता है.नटवर कुमार ने इतिहास में मास्टर ऑफ आर्ट्स (M.A. History) और मास्टर इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई पटना से की है. इतिहास और पत्रकारिता में उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें घटनाओं को व्यापक संदर्भ में समझने और प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने में मदद करती है.इस दौरान उन्होंने दूरदर्शन पटना में भी समय दिया है. नटवर कुमार मूल रूप से बिहार के दिनकर की भूमि बेगूसराय जिले के रहने वाले हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >