Bharat Jodo Nyay Yatra : राहुल गांधी की यात्रा 25 फरवरी को पहुंचेगी अलीगढ़, प्रियंका भी होंगी शामिल

Bharat Jodo Nyay Yatra : भारत जोड़ो न्याय यात्रा 25 फरवरी को अलीगढ़ पहुंचेगी. इस दौरान कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के साथ प्रियंका गांधी भी यात्रा में शामिल होंगी. साथ ही समाजवादी पार्टी के नेता भी यहां इस यात्रा में शामिल होंगे.

Bharat Jodo Nyay Yatra : कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा 25 फरवरी को अलीगढ़ पहुंचेगी. प्रियंका गांधी भी राहुल गांधी के साथ अलीगढ़ की यात्रा में शामिल होंगी. साथ ही समाजवादी पार्टी के नेता भी यहां इस यात्रा में शामिल होंगे. समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव आगरा से भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल होंगे. तैयारियों को पूरा करने के लिए कांग्रेस की टीम ने यात्रा के मार्ग का जायजा लेकर रणनीति बनाई. कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव मोहम्मद तौकीर आलम व पूर्व विधायक विवेक बंसल की अगुवाई में बैठक 22 फरवरी को मैरिस रोड पर हुई, जिसमें प्रभारी विनीत पाराशर वाल्मीकि ने तैयारियों का जायजा लिया. वह जमालपुर फ्लाईओवर से जमालपुर चौराहा, जमालपुर ईदगाह, जमालपुर रेडियो कॉलोनी, हबीब हाल, बीएम हाल पुरानी चुंगी, सुलेमान हॉल होते हुए शमशाद मार्केट के चौराहे पर पहुंचे. तय हुआ कि यात्रा को वाहनों से तस्वीर महल, जेल फ्लाईओवर से नुमाइश ग्राउंड होते हुए थाना बन्ना देवी से चर्च ग्राउंड से निकाला जाएगा. इसके बाद सारसौल से हाथरस की ओर रवाना होगी. वहीं कांग्रेस जिलाध्यक्ष संतोष सिंह ने बताया कि यात्रा में पार्टी के साथ सपा भी शामिल रहेगी. सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव भारत जोड़ो न्याय यात्रा में आगरा से शामिल होंगे. बैठक में महानगर अध्यक्ष अनवर अकील, प्रतिभा सिंह, डॉ. शेरपाल सिंह सविता, सागर सिंह तोमर, नितिन चौहान, विनोद प्रियदर्शी, राम गोपाल रैना, विक्की चौहान आदि मौजूद रहे.

अमरोहा से दानिश अली को नहीं बनाया है उम्मीदवार- सचिन चौधरी

यूपी कांग्रेस के प्रदेश महासचिव सचिन चौधरी ने कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा 24 फरवरी को मुरादाबाद से शुरू होगी और फिर हम अमरोहा जाएंगे. समाजवादी पार्टी और कांग्रेस गठबंधन के कारण लोग उत्साहित हैं. भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान विशाल जनसमूह उमड़ाता हुआ देखने को मिलेगा. फिलहाल हमने अभी तक अमरोहा से कोई उम्मीदवार तय नहीं किया है. दानिश अली कांग्रेस में नहीं हैं. उनको कांग्रेस ने उम्मीदवार बनाया है, ये सभी बातें महज अफवाह हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sandeep kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >