15 दिन बाद स्टेडियम रोड पर क्या चलेगा बुलडोजर? 140 से ज्यादा मकान-दुकानों पर नोटिस, बरेली में हड़कंप

UP News: बरेली में स्टेडियम रोड पर सड़क चौड़ीकरण की तैयारी शुरू हो गई है. नगर निगम ने 140 से अधिक मकानों और दुकानों पर लाल निशान लगाकर 15 दिन में अतिक्रमण हटाने का नोटिस दिया है. तय समय में कार्रवाई न होने पर बुलडोजर चलेगा.

UP News: बरेली शहर के स्टेडियम रोड पर सड़क चौड़ीकरण की तैयारी ने 140 से अधिक मकान-दुकान मालिकों की बेचैनी बढ़ा दी है. नगर निगम ने सड़क की जद में आए मकानों और दुकानों पर नोटिस चस्पा कर 15 दिन के भीतर अतिक्रमण हटाने का अल्टीमेटम दिया है. मुख्यमंत्री ग्रेड योजना के तीसरे चरण में सड़क चौड़ीकरण, सुंदरीकरण और लाइटिंग का काम होना है. कार्रवाई की जद में मकान-दुकानों के साथ अस्पताल और धार्मिक स्थल भी शामिल हैं. तय समय के भीतर अतिक्रमण नहीं हटाया गया तो प्रशासन बुलडोजर चलाकर कार्रवाई करेगा, जिससे स्थानीय लोगों और कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है.

कहीं 8 तो कहीं 20 फीट तक सड़क की जद में अतिक्रमण

नगर निगम के मुताबिक, स्टेडियम रोड पर कहीं 8 फीट तो कहीं 20 फीट तक अतिक्रमण सड़क चौड़ीकरण की जद में आ रहा है. यह कार्रवाई मुख्यमंत्री ग्रेड योजना के तहत की जा रही है. योजना के तीसरे चरण में स्टेडियम रोड का चौड़ीकरण, सुंदरीकरण और लाइटिंग का काम प्रस्तावित है.

200 से अधिक अतिक्रमण चिन्हित, नोटिस देने की प्रक्रिया जारी

नगर आयुक्त के अनुसार, इस रूट पर 200 से अधिक अतिक्रमण चिन्हित किए गए हैं. इनमें से अभी 140 से ज्यादा लोगों को नोटिस दिया जा चुका है, जबकि बाकी लोगों को नोटिस देने की प्रक्रिया जारी है.

नोटिस लगते ही दुकानदारों में दहशत

नगर निगम की कार्रवाई शुरू होते ही स्थानीय लोगों और कारोबारियों में हड़कंप मच गया है. दुकानदारों का कहना है कि उन्होंने सालों की जमा पूंजी से अपनी दुकानें खड़ी की हैं और यदि दुकानें टूटती हैं तो उनकी रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो जाएगा. एक स्थानीय दुकानदार ने कहा, "हमारी रोजी-रोटी इन्हीं दुकानों से है. अगर ये टूट गईं तो सब खत्म हो जाएगा और हम सड़क पर आ जाएंगे.

खुद हटाया अतिक्रमण तो नहीं होगी कार्रवाई

नगर निगम ने स्पष्ट किया है कि जो लोग तय समय के भीतर खुद अतिक्रमण हटा लेंगे, उनके खिलाफ बुलडोजर कार्रवाई नहीं की जाएगी. हालांकि, 15 दिन की अवधि पूरी होने के बाद भी अतिक्रमण नहीं हटाया गया तो प्रशासन खुद कार्रवाई करेगा. इस दौरान होने वाले नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की होगी. इससे पहले प्रेम नगर क्षेत्र में नैनीताल रोड पर भी इसी योजना के तहत बुलडोजर कार्रवाई की जा चुकी है. अब स्टेडियम रोड पर नोटिस चस्पा होने के बाद लोगों की नजर प्रशासन की अगली कार्रवाई पर टिकी हुई है.

शाहजहांपुर से पवन तोमर की रिपोर्ट

Also Read: राम मंदिर ट्रस्ट की पहली महिला ट्रस्टी बनीं डॉ. निर्मला यादव, बोलीं- श्रद्धालुओं को नहीं होने देंगे कोई परेशानी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By खुशी सिंह

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >